फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan all-rounder Shadab Khan gets honorary DSP rank in Punjab Police, shares photos online

Shadab Khan: शादाब खान बने डीएसपी, पंजाब पुलिस ने शेयर की तस्वीरें; नई पीढ़ी से कही यह बात

Sat, 23 Dec 2023 08:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 08:43 AM IST
सार

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस में डीएसपी पद का सम्मान मिलने के बाद शादाब खान ने नई पीढ़ी के बच्चों से कहा है कि अगर संभव हो तो देश की सेवा के लिए सरकारी क्षेत्र में शामिल हों।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शादाब खान को बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मानद पुलिस उपाधीक्षक के पद से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मिलने के बाद शादाब ने पुलिस की वर्दी पहने हुए अपनी तस्वीरें ऑनलाइन साझा की हैं।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के एक्स अकाउंट पर उस समारोह की तस्वीरें साझा की गईं, जिसमें शादाब को आईजी डॉ. उस्मान अनवर और अतिरिक्त आईजी पंजाब सुल्तान अहमद चौधरी ने डीएसपी का पद दिया। इसमें कहा गया कि पुलिस ने मशहूर क्रिकेटर शादाब खान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसमें आगे कहा गया, “शादाब खान को पंजाब पुलिस के कामकाज और विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी गई।”
विज्ञापन

 


शादाब खान ने एक्स पर लिखा, “आईजी पंजाब और विभाग ने मुझे मानद डीएसपी बना दिया। एक अलग तरीके से सेवा करने की अनुमति पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम बदलाव की बात करते हैं, आइए वह बदलाव बनें जो हम देखना चाहते हैं। मैं अपनी अगली पीढ़ी को सरकार में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। यदि संभव हो तो देश की सेवा करने का क्षेत्र चुनें।”
 

शादाब खान 12 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टी20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे। चोट लगने के कारण उन्हें आराम दिया गया है।

इससे पहले शादाब खान ने एक्स पर न्यूजीलैंड सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ''टीम में चुने गए सभी लोगों को शुभकामनाएं। मैं फिलहाल अपनी चोट से अच्छी तरह उबर रहा हूं और जल्द ही चार दिवसीय क्रिकेट खेलना शुरू करूंगा। हमारी संस्कृति चयनित लोगों को नापसंद करने और जो नहीं चुने गए हैं, उनका समर्थन करने की है। आइए सकारात्मक बनें, शाहीन और सभी खिलाड़ियों का समर्थन करें।”
 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी को पहले मानद पुलिस उपाधि से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed