{"_id":"5e21b9978ebc3e4b5251e6cf","slug":"pakistan-all-rounder-mohammad-hafeez-announces-retirement-t20-world-cup-will-be-last-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर का एलान, टी-20 विश्व कप के बाद क्रिकेट को कहेंगे अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर का एलान, टी-20 विश्व कप के बाद क्रिकेट को कहेंगे अलविदा
Sat, 18 Jan 2020 07:46 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 Jan 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Hafeez
पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल के अंत में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ 24 जनवरी से लाहौर में शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए पाक टीम में चुना गया है।
विज्ञापन
हफीज ने 2003 में इंग्लैंड दौरे के दौरान अपना पदार्पण किया था। हफीज ने 55 टेस्ट खेलने के बाद दिसंबर 2018 में क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। वह सीमित ओवरों के प्रारूप में भी काफी सफल रहे जिसमें उन्होंने 218 वनडे में 6,614 रन बनाने के साथ ही 139 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए खेलना सम्मान की तरह रहा है। मैं ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलना चाहता हूं। इसके बाद संन्यास लेना चाहता हूं।’
विज्ञापन