PCB: 13 महीने के अंदर इमाद वसीम ने दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा करियर
इस साल जून-जुलाई वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में इमाद ने दो मैच खेले और 19 रन बनाए, जबकि तीन विकेट झटके। 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही।
विस्तार
इस साल जून-जुलाई वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में इमाद ने दो मैच खेले और 19 रन बनाए, जबकि तीन विकेट झटके। 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही। इमाद 2017 में टी20 में नंबर एक गेंदबाज बने थे। उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने की इच्छा जताई।
इमाद ने सोशल मीडिया पर लिखा, सभी प्रशंसकों और समर्थकों को बताना चाहता हूं कि बहुत सोच-विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और पाकिस्तान की जर्सी पहनने वाला हर पल अविस्मरणीय रहा है। आपका समर्थन, प्यार और जुनून मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा। जीवन में उतार-चढ़ाव के दौरान आप सब का समर्थन मुझे अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करता था।
To all fans & supporters:
— Imad Wasim (@simadwasim) December 13, 2024
After much thought and reflection, I have decided to retire from international cricket. Representing Pakistan on the world stage has been the greatest honor of my life, and every moment wearing the green jersey has been unforgettable.
Your unwavering…