फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakastani cricketer mohd. irfan suspended for spot fixing

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में पाक का स्टार क्रिकेटर सस्पेंड

Tue, 14 Mar 2017 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
pakastani cricketer mohd. irfan suspended for spot fixing
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को निलंबित कर दिया है और उन्हें 14 दिन में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल का साया रहा था और कुछ खिलाड़ियों पर इसमें शामिल होने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


मोहम्मद इरफान सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के एंटी करप्शन यूनिट के सामने पेश हुए थे और अपना बयान दर्ज कराया था। बीबीसी संवाददाता अब्दुल शकूर के अनुसार मोहम्मद इरफान पर आरोप है कि उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों से अपने कथित संपर्कों के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई को सूचित नहीं किया था।
विज्ञापन


मोहम्मद इरफान ने पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व किया था। इसी जांच के सिलसिले में कराची किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज शाह शोभा हसन मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन यूनिट के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दो क्रिकेटरों शरजील खान और खालिद लतीफ को पहले ही निलंबित कर चुका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस भ्रष्टाचार स्कैंडल की जांच के लिए तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल भी गठन किया है जिसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त असगर हैदर हैं और इसमें लेफ्टिनेंट जनरल  सेवानिवृत्त तौकीर जिया और वसीम बारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed