{"_id":"58c7c3a94f1c1b1d6132a426","slug":"pakastani-cricketer-mohd-irfan-suspended-for-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में पाक का स्टार क्रिकेटर सस्पेंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में पाक का स्टार क्रिकेटर सस्पेंड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को निलंबित कर दिया है और उन्हें 14 दिन में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल का साया रहा था और कुछ खिलाड़ियों पर इसमें शामिल होने के आरोप लगे थे।
मोहम्मद इरफान सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के एंटी करप्शन यूनिट के सामने पेश हुए थे और अपना बयान दर्ज कराया था। बीबीसी संवाददाता अब्दुल शकूर के अनुसार मोहम्मद इरफान पर आरोप है कि उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों से अपने कथित संपर्कों के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई को सूचित नहीं किया था।
मोहम्मद इरफान ने पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व किया था। इसी जांच के सिलसिले में कराची किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज शाह शोभा हसन मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन यूनिट के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दो क्रिकेटरों शरजील खान और खालिद लतीफ को पहले ही निलंबित कर चुका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस भ्रष्टाचार स्कैंडल की जांच के लिए तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल भी गठन किया है जिसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त असगर हैदर हैं और इसमें लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त तौकीर जिया और वसीम बारी शामिल हैं।