फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 ZIM vs PAK Zimbabwe President Emmerson Mnangagwa Reaction After Win Against Pakistan

PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान से लिया डुप्लीकेट मिस्टर बीन का बदला, राष्ट्रपति बोले- अगली बार असली भेजना

Fri, 28 Oct 2022 10:21 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: रोहित राज Updated Fri, 28 Oct 2022 10:21 AM IST
सार

जिम्बाब्वे की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मिस्टर बीन ट्रेंड हो रहे थे। हैरानी की बात है कि ये मिस्टर बीन ब्रिटेन के असली वाले नहीं, बल्कि पाकिस्तान के नकली वाले थे।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 ZIM vs PAK Zimbabwe President Emmerson Mnangagwa Reaction After Win Against Pakistan
डुप्लीकेट मिस्टर बीन के साथ जिम्बाब्वे का फैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (27 अक्तूबर) को उलटफेर का शिकार हुआ। उसे पर्थ में जिम्बाब्वे ने रोमांचक मैच में एक रन से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने सारे मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रखना है। जिम्बाब्वे की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मिस्टर बीन ट्रेंड हो रहे थे। हैरानी की बात है कि ये मिस्टर बीन ब्रिटेन के असली वाले नहीं, बल्कि पाकिस्तान के नकली वाले थे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान को डुप्लीकेट मिस्टर बीन को लेकर ट्रोल तो किया ही, इसमें जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन नंगाग्वा भी शामिल हो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''जिम्बाब्वे के लिए क्या जीत! टीम को बधाई। अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना।'' एमर्सन नंगाग्वा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी पाकिस्तान के मजे ले लिए। उन्होंने लिखा, ''राष्ट्रपति जी भी खेल गए। पड़ोसी की दुखती रग।''

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मिस्टर बीन का पूरा मामला?
मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अभ्यास सत्र की तस्वीरें शेयर की थीं। इस पोस्ट पर जिम्बाब्वे के यूजर नगुगी चसुरा ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ''जिम्बाब्वे के नागरिक होने के तौर पर हम तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे। एक बार तुमने असली मिस्टर बीन की बजाय नकली पाकिस्तानी बीन को दिखाया था। हम इस मामले को कल मैदान पर देखेंगे। दुआ करो कि बारिश तुम्हें कल बचा ले।'' नगुगी चसुरा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मिस्टर बीन को लेकर चर्चा होने लगी।


 
विज्ञापन

कौन हैं मिस्टर बीन?
ब्रिटेन के रोवन एटकिंसन लोगों को हंसाने के लिए मिस्टर बीन का किरदान निभाते हैं। 2016 में हरारे में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान ने एक कलाकार को नकली मिस्टर बीन बनाकर वहां भेज दिया था। उनका नाम आसिफ मुहम्मद है। वह पाकिस्तान में मिस्टर बीन का किरदार निभाकर अपना गुजारा करते हैं। जिम्बाब्वे के फैंस 2016 से उस कार्यक्रम के दौरान हुए 'धोखे' का बदला लेने का इंतजार कर रहे थे। जिम्ब्बावे ने पर्थ में ऐसा कर दिया।

PAK vs ZIM Viral Tweet Mr Bean

मैच में क्या हुआ?
इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी और यह मुकाबला एक रन के करीबी अंतर से हार गई। 

जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए। उनके अलावा क्रैग इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शान मसूद ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed