टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तान को मिल गई पहली जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (63) और उमर अकमल (50) के बीच चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड ११४ रनों की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने एशिया कप टी-20 के अपने दूसरे मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सात विकेट से पराजित कर दिया। यूएई की ओर से रखे गए 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने आठ गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।
मलिक ने 49 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि उमर ने 46 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए। उसकी ओर से मोहम्मद हफीज ने ११ जबकि शारजील खान ने चार रन बनाए। खुर्रम मंजूर खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे।
यूएई को सात विकेट से हराया
यूएई की ओर से तीनों विकेट अमजद जावेद ने झटके। इससे पहले, यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शैमन अनवर की तूफानी पारी के दम पर २० ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर १२९ रन बनाए।
अनवर ने ४२ गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से ४६ रन बनाए। अनवर के अलावा कप्तान अमजद जावेद ने १८ गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद २७ रन बनाए जबकि मुहम्मद उस्मान ने २१ रन की पारी खेली। मोहम्मद नावीद १० रन पर नाबाद लौटे।
पाकिस्तान की ओर से पेसर मोहम्मद आमिर और मोहम्मद इरफान ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सामी और शाहिद आफरीदी के खाते में एक-एक विकेट गया।