फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak vs SL Asia Cup 2022 Final Top 10 Funny Memes Viral on Social Media over Pakistan Loss to Sri Lanka

Asia Cup: श्रीलंका से हार के बाद सोशल मीडिया पर उड़ा पाकिस्तान का मजाक, भारतीय फैंस ने लिए मजे, देखें 10 मीम्स

Mon, 12 Sep 2022 05:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 12 Sep 2022 05:18 PM IST
सार

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन
Pak vs SL Asia Cup 2022 Final Top 10 Funny Memes Viral on Social Media over Pakistan Loss to Sri Lanka
शादाब खान ने श्रीलंका के खिलाफ दो कैच छोड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया उसने रविवार (11 सितंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले को 23 रन से अपने नाम किया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस टूर्नामेंट में टॉस जीतने वाली टीमों का दबदबा था। इसलिए यह माना गया कि पाकिस्तान इस मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन


श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन और वानिंदु हसरंगा जीत के हीरो रहे। मदुशन ने तीन और हसरंगा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने कई मजेदार मीम्स शेयर किए। पाकिस्तान का मजाक उड़ाया और उसके खिलाड़ियों को ट्रोल किया। देखिए फैंस ने कैसे-कैसे मीम्स शेयर किए...
विज्ञापन
विज्ञापन














श्रीलंका ने सबसे पहले 1986 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद 1997, 2004, 2008, 2014 और अब 2022 में टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका अब उससे बस एक खिताब दूर है।

यह अप्रैल 2014 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने लगातार पांच टी-20 जीते हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश में 2014 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पांच टी-20 मैच जीते थे। इसी के साथ श्रीलंका ने दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पिछले 31 टी-20 का सबसे कम टोटल डिफेंड किया है।

इससे पहले दुबई में पिछले 31 टी-20 मैचों में सबसे कम स्कोर जो डिफेंड किया गया था, वह था- 172 रन। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 172 रन को डिफेंड किया था। अब एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 170 रन को डिफेंड किया। भानुका राजपक्षा को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed