{"_id":"60086c6a8ebc3e2e69157b01","slug":"pak-vs-sa-south-africa-pacer-kagiso-rabada-feels-reverse-swing-will-play-important-role-in-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबाडा 'रिवर्स स्विंग' से करेंगे पाकिस्तान का शिकार, सीरीज से पहले पिच को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रबाडा 'रिवर्स स्विंग' से करेंगे पाकिस्तान का शिकार, सीरीज से पहले पिच को लेकर कही ये बात
Wed, 20 Jan 2021 11:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
कागिसो रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट से उबर चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलने को तैयार हैं। 25 वर्षीय गेंदबाज ने बुधवार को कहा कि 26 जनवरी से यहां पाकिस्तान के खिलाफ चुनौतीपूर्ण टेस्ट श्रृंखला में ‘रिवर्स स्विंग’ अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा जारी वीडियो में रबाडा ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि उछाल ज्यादा नहीं होगा और न ही ‘लेटरल मूवमेंट’ ज्यादा होगी इसलिए हमें लगता है कि श्रृंखला में ‘रिवर्स स्विंग’ अहम भूमिका निभाएगी और हमें ‘स्ट्रेट लाइन’ में गेंदबाजी करनी होगी।’
विज्ञापन
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर है। यहां वह पाकिस्तान के खिलाफ कराची (26 से 30 जनवरी) और रावलपिंडी (चार से आठ फरवरी) में दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमें 11 फरवरी से लाहौर में तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन