{"_id":"6146cbe58ebc3e916b72ba9d","slug":"pak-vs-nz-west-indies-batsman-chris-gayle-on-new-zealand-abandon-their-tour-said-he-is-going-to-pakistan-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NZ: न्यूजीलैंड द्वारा टूर रद्द करने पर बोले क्रिस गेल, कहा- मैं रविवार को पाकिस्तान जा रहा हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड द्वारा टूर रद्द करने पर बोले क्रिस गेल, कहा- मैं रविवार को पाकिस्तान जा रहा हूं
Sun, 19 Sep 2021 11:04 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:04 AM IST
सार
न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद वेेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने बयान दिया है। उनका कहना है कि वह रविवार को पाकिस्तान जा रहे हैं। 17 सितंबर को कीवी टीम ने रावलपिंडी में खेले जाने वाले वनडे मैच से कुछ घंटे पहले दौरा रद्द करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने ही में पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। कीवी टीम ने यह फैसला उस वक्त लिया जब रावलपिंडी में पहला एकदिवसीय मैच शुरू होने में कुछ घंटे बचे थे। कीवी बोर्ड का कहना था कि उसने सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद दौरा रद्द करने का निर्णय लिया। दौरा कैंसिल होने के बाद इस पर लगातार चर्चा हो रही है। इस बीच वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि वह रविवार को पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि गेल की इस बात से फैंस भी भ्रमित हैं।
विज्ञापन
गेल ने कहा मेरे साथ कौन आ रहा
क्रिस गेल को गंभीर परिस्थितियों में चीजों को हल्का लेने के लिए जाना जाता है। मौजूदा समय में आईपीएल को देखते हुए वह पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त अरब अमीरात में अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान गेल ने ट्वीट कर लिखा, मैं कल पाकिस्तान जा रहा हूं मेरे साथ कौन आ रहा है। गेल के इस ट्वीट को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट से रिट्वीट भी किया।
विज्ञापन
गेल को आमिर ने दिया जवाब
क्रिस गेल ने जब ट्वीट कर कहा कि वह रविवार को पाकिस्तान जा रहे हैं तो उनके इस ट्वीट पर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बयान दिया। आमिर ने कहा लीजेंड हम आपसे वहां मिलते हैं। गेल के इस ट्वीट से फैंस भी भ्रमित हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने यह बात न्यूजीलैंड पर कटाक्ष करते हुए कही है। क्योंकि आईपीएल को देखते हुए ऐसे में पाकिस्तान की यात्रा करना उनके लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन
दुबई पहुंची न्यूजीलैंड की टीम
पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम रविवार तड़के दुबई पहूंच गई। वही, टूर कैंसिल को लेकर अधिकारियों ने सुरक्षा खतरे का ब्योरा देने से इनकार कर दिया। जिसके चलते कीवी टीम ने अचानक दौरा रद्द करने का फैसला किया था।
18 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आई थी कीवी टीम
न्यूजीलैंड की टीम 18 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान दौरे पर आई थी। इससे पहले साल 2002-03 में कीवी टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था। उस समय दूसरा टेस्ट मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाना था। जिस दिन यह मुकाबला होना था उसकी सुबह टीम होटल के बाहर बम विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग मारे गए। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम ने दूसरा टेस्ट खेलने से मना कर दिया और स्वदेश लौट गई थी।