फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ Tim Southee broke Daniel Vettori big record New Zealand WIN odi series in Asia after 15 years

PAK vs NZ: टिम साउदी ने तोड़ा डेनियल विटोरी का बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड ने 15 साल बाद एशिया में किया कमाल

Sat, 14 Jan 2023 04:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Sat, 14 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने तीन विकेट लिए। वह न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साउदी ने इस मामले में पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन
PAK vs NZ Tim Southee broke Daniel Vettori big record New Zealand WIN odi series in Asia after 15 years
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। कराची के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार (13 जनवरी) को खेले गए तीसरे मुकाबले में कीवी टीम ने दो विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने तीन विकेट लिए। वह न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साउदी ने इस मामले में पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन

साउदी के 351 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 697 विकेट हो गए हैं। उनके 90 टेस्ट में 353 विकेट, 154 वनडे में 210 विकेट और 107 टी20 मैचों में 134 विकेट हैं। डेनियल विटोरी की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 696 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फखर जमान ने लगाया शतक
न्यूजीलैंड की टीम एशियाई जमीन पर 2008 के बाद पहली बार वनडे सीरीज जीती है। पिछली बार उसे बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में जीत मिली थी। मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम ने 50 ओवर में नौ  विकेट पर 280 रन बनाए। उसके लिए फखर जमान ने 122 गेंद पर 101 रन बनाए। यह उनके करियर का आठवां वनडे शतक था। मोहम्मद रिजवान ने 77 और डेब्यू करने वाले आगा सलमान ने 45 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

विलियम्सन, कॉन्वे और फिलिप्स ने जड़ा अर्धशतक
281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 205 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। यहां से ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम मैच जीत जाएगी। केन विलियम्सन ने 53 और डेवोन कॉन्वे ने 52 रन बनाए। छह विकेट गिर जाने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला। उन्होंने 42 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम और आगा सलमान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed