फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ: Pakistani fast bowler Naseem Shah battling pneumonia will go to New Zealand with the team

PAK vs NZ:  निमोनिया से जूझ रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह टीम के साथ जाएंगे न्यूजीलैंड

Fri, 30 Sep 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Sep 2022 11:29 PM IST
सार

तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वह रिकवर हो रहे हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम सोमवार को न्यूजीलैंड जाएगी।

विज्ञापन
PAK vs NZ: Pakistani fast bowler Naseem Shah battling pneumonia will go to New Zealand with the team
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमित हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पृथकवास का समय पूरा कर अगले हफ्ते टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी। शाह के पॉजिटिव आने पर वह इंग्लैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


उन्हें निमोनिया भी हुआ था, जिस वजह से वह दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वह रिकवर हो रहे हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम सोमवार को न्यूजीलैंड जाएगी।
विज्ञापन


टी-20 विश्वकप से पहले पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय टी-20 सीरीज खेलेगा। नसीम शाह ने इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों के टी-20 सीरीज में से सिर्फ एक मैच खेला था। पाकिस्तान की टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर सात मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। यह सीरीज फिलहाल 3-3 की बराबरी पर है। सातवां और निर्णायक मुकाबला दो अक्तूबर को लाहौर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed