फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ: New Zealand cricket team is abandoning their tour of Pakistan following a New Zealand government security alert

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द, सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद बोर्ड ने लिया फैसला

Fri, 17 Sep 2021 05:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 17 Sep 2021 05:14 PM IST
सार

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया है। हाल ही में कीवी टीम सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलने पाकिस्तान दौरे पर पहुंची थी। 

विज्ञापन
PAK vs NZ: New Zealand cricket team is abandoning their tour of Pakistan following a New Zealand government security alert
कीवी टीम - फोटो : social media

विस्तार

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद यह दौरा रद्द करने का फैसला किया। हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने पाकिस्तान दौरे पर पहुंची थी। यह फैसला पहला वनडे मैच खेले जाने से कुछ घंटे पहले लिया गया। आज ही दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाना था। 

विज्ञापन


तीन वनडे मैचों की सीरीज थी प्रस्तावित
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज खेली जानी थी। जिसका पहला मैच 17 सितंबर को, दूसरा मैच 19 सिंतबर को और तीसरा एकदिवसीय मैच 21 सितंबर को रावलपिंडी में ही प्रस्तावित था। एकदिवसीय सीरीज के बाद दोने देशों के दरम्यान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जानी थी। इस सीरीज के तीनों मैच लाहौरे के गद्दाफी स्टेडियम में प्रस्तावित थे। लेकिन दौरा रद्द होने के साथ ही इन मैचों को खेले जाने की संभावना भी समाप्त हो गई। 

विज्ञापन
 

18 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आई थी न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की के टीम लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज खेलने आई थी। कीवी टीम ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा साल 2003-04 में किया था। इस तरह न्यूजीलैंड करीब 18 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर श्रृंखला खेलने आया था। तब उस सीरीज में पाकिस्तान ने कीवी टीम को 5-0 से हराया था। 

2009 में आधे रास्ते से लौट गई थी कीवी टीम
मार्च 2009 में लाहौर में स्टेडियम के बाहर टेस्ट मैच खेलने आ रही श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने घात लगातर हमला किया था। जिसमें श्रीलंका के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। उधर न्यूजीलैंड की टीम भी पाकिस्तान सीरीज खेलने आ रही थी लेकिन जैसे ही कीवी टीम को पता चला कि लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया है उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम आधे रास्ते से वापस लौट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed