फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ Champions Trophy 2025 Live Streaming Telecast Channel Where How to Watch PAK vs NZ Match Online

Champions Trophy: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से होगा आगाज, कब-कहां और कैसे देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच

Tue, 18 Feb 2025 04:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Feb 2025 04:41 PM IST
सार

पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। हाल ही में कीवियों ने ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
PAK vs NZ Champions Trophy 2025 Live Streaming Telecast Channel Where How to Watch PAK vs NZ Match Online
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC/therealpcb

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है जिसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो रहा है। इसके मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे। टू्र्नामेंट का आगाज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से होगा। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होंगे। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। हाल ही में कीवियों ने ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम यहां आपको पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

कब खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला?
19 फरवरी यानी बुधवार को चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

किन टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला खेला जाएगा?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

कहां और कितने बजे से खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला?
राष्ट्रीय स्टेडियम, कराची में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आगाज दोपहर 2:30 बजे होगा जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर दो बजे टॉस होगा।

किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला?
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला स्टार्स स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप  पर होगी। इसके अलावा मैच से मैच से जुड़ी खबरें और लाइव अपडेट्स amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमें
पाकिस्तान - मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सउद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आघा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हैरिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।

न्यूजीलैंड - मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, विल ओ रुड़की, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग और जैकब डफी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed