फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ 1st Test Highlights Pakistan vs New Zealand Ends In Draw Due To Bad Light

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ हारते-हारते बचा पाकिस्तान, खराब रोशनी ने बाबर आजम को शर्मसार होने से बचाया

Fri, 30 Dec 2022 07:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Dec 2022 07:04 PM IST
सार

न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी एक घंटे में 138 रन बनाने थे। इस दौरान 15 ओवर फेंके जा सकते थे। उसकी पारी में जब 7.3 ओवर का खेल होने के बाद अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया। कीवी टीम ने एक विकेट पर 61 रन बना लिए थे।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (30 दिसंबर) को ड्रॉ हो गया। मैच के पांचवें दिन पाकिस्तान ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 311 रन (पारी घोषित) बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी एक घंटे में 138 रन बनाने थे। इस दौरान 15 ओवर फेंके जा सकते थे। उसकी पारी में जब 7.3 ओवर का खेल होने के बाद अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया। कीवी टीम ने एक विकेट पर 61 रन बना लिए थे।
विज्ञापन

मैच समाप्ति की घोषणा के समय टॉम लाथम 24 गेंद पर 35 और डेवोन कॉन्वे 16 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर ली थी। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 77 रन बनाने थे। 7.3 ओवर का खेल बाकी था। अगर मैच खराब रोशनी के कारण नहीं होता तो न्यूजीलैंड यह मैच जीत सकती थी। उसके पास नौ विकेट थे और वह जोखिम उठा सकता था। साथ ही लाथम और कॉन्वे क्रीज पर जम गए थे। खराब रोशनी ने पाकिस्तान को हार से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में नौ विकेट पर 612 रन (पारी घोषित) बनाए थे। इस तरह उसे पहली पारी में 174 रनों की बढ़त हासिल हुई। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 311 रन बना लिए थे। उस समय साउद शकील 108 गेंद पर 55 रन और मीर हमजा 34 गेंद पर तीन रन बनाकर नाबाद थे। बाबर आजम ने बहादुरी दिखाते पारी घोषित करने का एलान कर दिया। उस समय पाकिस्तान चाहता तो ज्यादा से ज्यादा ओवर खेलकर न्यूजीलैंड को जीत से पूरी तरह दूर कर देता।
विज्ञापन

बाबर ने जैसे ही पारी घोषित की तो न्यूजीलैंड की उम्मीदें जग गईं। उसके सामने टी20 की तरह खेलने की चुनौती थी। न्यूजीलैंड ने ठीक ऐसा ही किया। मैदान पर कप्तान बाबर आजम और ड्रेसिंग रूम में कोच सकलैन मुश्ताक की चिंता बढ़ने लगी थी। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल कर लेगी। हालांकि, खराब रोशनी ने उसका खेल खराब कर दिया।

पाकिस्तान के लिए पहली पारी में बाबर आजम ने 161, आगा सलमान ने 103 और सरफराज अहमद ने 86 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में केन विलियम्सन ने नाबाद 200, टॉम लाथम ने 113 और ईश सोढ़ी ने 65 रन बनाए। दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 96 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सरफराज अहमद ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाकर अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने 53 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टेस्ट कराची में ही दो जनवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed