{"_id":"639c7140b1396644496c12a9","slug":"pak-vs-eng-rehan-ahmed-will-become-england-youngest-test-cricketer-stokes-made-two-changes-for-karachi-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG: रेहान अहमद बनेंगे इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर, तीसरे मैच के लिए स्टोक्स ने किए दो बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG: रेहान अहमद बनेंगे इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर, तीसरे मैच के लिए स्टोक्स ने किए दो बदलाव
Fri, 16 Dec 2022 06:53 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:53 PM IST
सार
स्टोक्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मुल्तान टेस्ट में खेलने वाले स्पिनर विल जैक्स और अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मैच में नहीं खेलेंगे। जैक्स की जगह रेहान अहमद को मौका दिया गया है। वहीं, एंडरसन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स खेलेंगे।
विज्ञापन
रेहान अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आखिरी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 इलेवन का एलान कर दिया। कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि इस मैच में लेग स्पिनर रेहान अहमद डेब्यू करेंगे। रेहान अभी 19 साल के भी नहीं हैं। वह इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बनने वाले हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार (17 दिसंबर) से शुरू होगा।
रेहान अहमद अभी 18 साल और 126 दिन के हैं। वह इंग्लैंड के 73 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। 1949 में ब्रायन क्लोस इंग्लैंड के लिए टेस्ट में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। तब उनकी उम्र 18 साल और 149 दिन थी। क्लोस ने मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वह मैच खेला था। अब उनके इस रिकॉर्ड को रेहान अहमद शनिवार को तोड़ देंगे।
रेहान को लेकर स्टोक्स ने क्या कहा?
स्टोक्स ने कराची में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारे लिए न केवल रेहान को देखने का एक अच्छा अवसर है, बल्कि उनके लिए भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अनुभव करने का अवसर होगा। जब हमने गुरुवार रात उन्हें बताया कि वह अगले में खेल रहे हैं तो वह बहुत उत्साहित थे।''
विज्ञापन
आखिरी टेस्ट में नहीं खेलेंगे एंडरसन
स्टोक्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मुल्तान टेस्ट में खेलने वाले स्पिनर विल जैक्स और अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मैच में नहीं खेलेंगे। जैक्स की जगह रेहान अहमद को मौका दिया गया है। वहीं, एंडरसन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स खेलेंगे। इंग्लैंड की टीम सीरीज में शुरुआती दो टेस्ट जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का मौका होगा।
रेहान ने स्टोक्स और मैकुलमन को किया प्रभावित
स्टोक्स ने रेहाम अहमद के बारे में आगे बताया कि उन्होंने पिछले इंग्लिश सीजन में काफी प्रभावित किया है। अपने पिछले प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक भी लगाया था। रेहान अबूधाबी में प्री-टूर मैच में कप्तान स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम को प्रभावित करने में सफल रहे थे। स्टोक्स को उम्मीद है कि कराची टेस्ट में स्पिनरों को काफी मदद मिलेगी।