{"_id":"6712248dfcf7e76b6105786e","slug":"pak-vs-eng-ben-stokes-looses-bat-during-match-gets-stumped-by-mohammad-rizwan-video-goes-viral-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG: अविश्वसनीय तरीके से आउट हुए बेन स्टोक्स, हाथ से छूटा बल्ला, बाल-बाल बचे पाकिस्तानी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG: अविश्वसनीय तरीके से आउट हुए बेन स्टोक्स, हाथ से छूटा बल्ला, बाल-बाल बचे पाकिस्तानी खिलाड़ी
Fri, 18 Oct 2024 02:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:34 PM IST
सार
दरअसल, यह घटना 28वें ओवर की है। नोमान अली की तीसरी गेंद पर क्रीज पर मौजूद स्टोक्स ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, बल्ला उनके हाथ से स्लिप हो गया और दूर स्कायर लेग पर जा गिरा।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : @TheRealPCB
विस्तार
मु्ल्तान में जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे मुकाबले में वापसी की और इंग्लैंड को 152 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने सीरीज तो 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। अब टीम की नजर तीसरे और निर्णायक मुकाबले पर है। इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को अजीबो-गरीब ढंग से आउट होते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : @TheRealPCB
हाथ से छूटा बल्ला, बाल-बाल बचे पाकिस्तानी खिलाड़ी
दरअसल, यह घटना 28वें ओवर की है। नोमान अली की तीसरी गेंद पर क्रीज पर मौजूद स्टोक्स ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, बल्ला उनके हाथ से स्लिप हो गया और दूर स्कायर लेग पर जा गिरा। इस दौरान गेंद सीधा विकेटकीपर के हाथों में पहुंच गई और रिजवान ने कोई चूक नहीं करते हुए स्टंप कर दिया। बल्ला हाथ में नहीं होने के कारण स्टोक्स क्रीज के अंदर नहीं पहुंच सके और आउट हो गए। उनका इस तरह आउट होना अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

The bat goes flying and Rizwan does the rest behind the stumps 🎯
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 18, 2024
Noman Ali outfoxes the England captain ☝️#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/Q2a2GtfmsV
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : PCB
मैच में क्या हुआ?
पाकिस्तान की टीम ने 44 महीने बाद अपने घर में टेस्ट मैच जीता। उसने अपने घर में पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में जीता था। शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 366 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान ने 75 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 221 रन बनाए और 296 रन की बढ़त हासिल की। 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी 144 रन पर सिमट गई। इस टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए स्पिनर नोमान अली ने दूसरी पारी में आठ विकेट झटके। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए और अपनी उपयोगिता साबित की।