{"_id":"66731374a4d3f2cf8000a61e","slug":"pak-vs-ban-will-the-pakistan-team-change-completely-many-seniors-may-get-rest-in-series-against-bangladesh-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs BAN: क्या पूरी तरह बदलेगी पाकिस्तानी टीम? बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में कई सीनियर को मिल सकता है आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs BAN: क्या पूरी तरह बदलेगी पाकिस्तानी टीम? बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में कई सीनियर को मिल सकता है आराम
Wed, 19 Jun 2024 10:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:50 PM IST
सार
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बांग्लादेश के साथ श्रृंखला के लिए योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए टेस्ट कप्तान शान मसूद और टेस्ट में नये मुख्य कोच आस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी के संपर्क में है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : PCB Twitter
विस्तार
टी20 विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद पाकिस्तान के कई सीनियर खिलाड़ियों को अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए आराम दिया जा सकता है जिसमें कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बांग्लादेश के साथ श्रृंखला के लिए योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए टेस्ट कप्तान शान मसूद और टेस्ट में नये मुख्य कोच आस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी के संपर्क में है। मसूद इंग्लैंड में काउंटी टीम यार्कशर की कप्तानी कर रहे हैं। पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप ग्रुप ए के लीग मैच में अमेरिका और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से हारने के कारण बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा, 'इन प्रस्तावों में से एक में बाबर, शाहीन, रिजवान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना और उनकी जगह ‘अनकैप्ड’ या कुछ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को आजमाने पर विचार किया जा रहा है।'
सूत्र ने कहा, 'पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है क्योंकि मसूद और गिलेस्पी ही टीम के चयन पर अंतिम फैसला करेंगे। अगले कुछ हफ्तों में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की संख्या भी कम हो सकती है और पीसीबी चयन प्रक्रिया की पुरानी प्रणाली पर वापस लौट सकता है।' सूत्र ने साथ ही कहा कि पीसीबी अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की योजनाओं पर गिलेस्पी और सफेद गेंद के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन से भी सलाह लेगा।