फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: Bangladesh in danger of follow-on, lost seven wickets for 76 runs in reply to Pakistan's 300 runs

PAK vs BAN: बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा, पाकिस्तान के 300 रन के जवाब में 76 रन पर गंवाए सात विकेट

Tue, 07 Dec 2021 11:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Dec 2021 11:06 PM IST
सार

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 300 बनाकर पारी घोषित कर दी। उस समय लग रहा था कि यह मैच ड्रॉ होगा लेकिन साजिद के छह विकेट के कारण बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
PAK vs BAN: Bangladesh in danger of follow-on, lost seven wickets for 76 runs in reply to Pakistan's 300 runs
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑफ स्पिनर साजिद खान (6/35) के कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश के पहली पारी में 76 रन पर सात विकेट झटककर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए और 25 रन की जरूरत है। 
विज्ञापन


वहीं, टीम पाकिस्तान से पहली पारी के आधार पर 224 रन पीछे है। उसके तीन विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय अनुभवी शाकिब अल हसन 23 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तैजुल इस्लाम को खाता खोलना है। शाकिब के अलावा सिर्फ नजमुल हुसैन शंटो (30) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 300 बनाकर पारी घोषित कर दी। उस समय लग रहा था कि यह मैच ड्रॉ होगा लेकिन साजिद के छह विकेट के कारण बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल में एक घंटे पहले खत्म करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के शुरुआती तीन दिन बारिश और खराब रोशनी से सिर्फ 63.2 ओवर का खेल हो पाया था। पाक ने अपनी पारी दो विकेट पर 188 रन से आगे बढ़ाई और उसमें 112 रन और जोड़कर घोषित कर दी। 


उसके चार बल्लेबाजों कप्तान बाबर आजम (76), अजहर अली (56), मोहम्मद रिजवान (53*) और फवाद आलम (50*) ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं। दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed