फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS Semifinal: David Warner hits the double drop ball from Mohammad Hafeez for a huge six | PAK vs AUS t20 match

PAK vs AUS: दो टप्पे में पहुंची हफीज की गेंद, वार्नर ने लगाया छक्का, अंपायर ने दिया नो बॉल, देखें VIDEO

Fri, 12 Nov 2021 02:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Nov 2021 02:28 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के वक्त आठवें ओवर में एक अजीबोगरीब घटना हुई। हफीज यह ओवर फेंकने आए। पहली ही गेंद उनके हाथ से छूट गई और दो टप्पे में स्ट्राइक पर मौजूद डेविड वार्नर के पास पहुंची।

विज्ञापन
PAK vs AUS Semifinal: David Warner hits the double drop ball from Mohammad Hafeez for a huge six | PAK vs AUS t20 match
हफीज की गेंद पर सिक्स लगाते वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी के वक्त एक ऐसी घटना घटी, जिसने सबको हैरान कर के रख दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के वक्त आठवें ओवर में एक अजीबोगरीब घटना हुई। हफीज यह ओवर फेंकने आए। पहली ही गेंद उनके हाथ से छूट गई और दो टप्पे में स्ट्राइक पर मौजूद डेविड वार्नर के पास पहुंची। लेग स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर वार्नर ने गेंद के पास पहुंचकर डीप मिडविकेट पर लंबा छक्का जड़ दिया। 
विज्ञापन


इसको अंपायर ने नो बॉल घोषित किया और ऑस्ट्रेलिया को सात रन मिले। फ्री हिट पर वार्नर ने दो रन लिए। कुल मिलाकर पहली गेंद पर 9 रन आए। इस ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13 रन बटोरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वार्नर के इस शॉट के बाद हफीज अंपायर के पास पहुंचे और उनसे बात करने लगे। वो कहने लगे कि गेंद उनके हाथ से फिसली है इसलिए इस गेंद को डेड करार देना चाहिए, लेकिन अंपायर ने उनकी बात नहीं मानी और नियम के हिसाब से नो बॉल करार दिया। फैसला पाकिस्तान के खिलाफ गया। 

इसके बाद वार्नर ने ताबड़तोड़ पारी खेली। वे 30 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। वार्नर ने शादाब खान की गेंद पर विकेटकीपर रिजवान को कैच थमा बैठे। हालांकि, बाद में अल्ट्रा एज पर दिखा कि वह आउट नहीं थे। गेंद उनके बल्ले को टच तक नहीं किया था। 
 

हैरानी तो तब हुई जब खुद वार्नर पवेलियन की ओर चल दिए। मतलब उन्हें भी यही लगा कि गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया है लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। हालांकि, इसका फर्क नहीं पड़ा और कंगारू टीम जीत गई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। जवाब में 19 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed