फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: Second semi final today, Pakistan would like to settle the 11 year old account with Australia

PAK vs AUS : दूसरा सेमीफाइनल आज, ऑस्ट्रेलिया से 11 साल पुराना हिसाब चुकाना चाहेगा पाकिस्तान

Thu, 11 Nov 2021 06:56 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 11 Nov 2021 06:56 AM IST
सार

यूएई में पाकिस्तान की टीम पिछले 15 मैचों से अजेय है। ऐसे में आरोन फिंच की टीम के लिए बाबर आजम की टीम का विजयरथ रोकना आसान नहीं होगा। वर्ष 2009 की चैंपियन पाकिस्तानी टीम दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और यहां की परिस्थितियों को लेकर सहज है।

विज्ञापन
PAK vs AUS: Second semi final today, Pakistan would like to settle the 11 year old account with Australia
बाबर आजम और एरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्यारह साल बाद एक बार फिर जब बृहस्पतिवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी तो दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। तब (2010 में) माइकल हसी ने 60 रन की नाबाद पारी खेलकर एक गेंद शेष रहते पाकिस्तान से जीत छीन ली थी।

विज्ञापन


हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से हार मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम तब टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस बार पाकिस्तान की टीम पांच में से पांच मैच जीतकर यहां तक पहुंची है। 
विज्ञापन


अब देखना होगा कि पाकिस्तान उस हार का हिसाब चुकता करता है या फिर ऑस्ट्रेलिया इस टीम से सेमीफाइनल न हारने का सौ फीसद रिकॉर्ड कायम रखता है। विश्व कप में दोनों टीमों ने छह मैचों में से तीन-तीन जीते हैं।  पाकिस्तान टीम सात साल से विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस होगा बॉस

  • इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है और ऐसे में टॉस एक बार फिर अहम भूमिका निभाएगा।
  • इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों ने 11 में से दस मैच जीते हैं। सिर्फ एक टीम को शिकस्त मिली है। 


यूएई में 15 मैचों से अजेय है पाक
यूएई में पाकिस्तान की टीम पिछले 15 मैचों से अजेय है। ऐसे में आरोन फिंच की टीम के लिए बाबर आजम की टीम का विजयरथ रोकना आसान नहीं होगा। वर्ष 2009 की चैंपियन पाकिस्तानी टीम दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और यहां की परिस्थितियों को लेकर सहज है। टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर आजम (264) से टीम को फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण उनकी चुनौती के लिए तैयार होगा और किसी भी गलती का फायदा उठाना चाहेगा।


शानदार फॉर्म में हैं मलिक
बाबर और मोहम्मद रिजवान की सलामी जोड़ी अगर विफल रहती है तो पाक के पास मध्यक्रम में कई मैच विजेता हैं। इनमें लंबे छक्के जड़ने वाले आसिफ अली, अनुभवी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज सभी लय में हैं। टीम को हालांकि फखर जमां से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो एकमात्र बल्लेबाज हैं जो अब तक नाकाम रहे हैं।

फिंच की टीम भी कम नहीं
2010 का उपविजेता ऑस्ट्रेलिया सही समय पर अपना शीर्ष खेल दिखा रहा है। वह खिताब जीतकर आईसीसी के उस टूर्नामेंट को भी जीतना चाहेगा जिसे नहीं जीत पाया है। इंग्लैंड के खिलाफ हार के अलावा फिंच की टीम ने सभी मुकाबलों में दबदबा बनाते हुए जीत दर्ज की है। उसके पास हेजलवुड, स्टार्क और कमिंस की मौजूदगी वाला मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है। बीच के ओवरों में लेग स्पिनर एडम जंपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।


05 वां सेमीफाइनल होगा यह पाकिस्तान का तो ऑस्ट्रेलिया का चौथा

  • 264 रन बनाए हैं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने। जड़ चुके हैं चार अर्द्धशतक
  • 06 बार विश्व कप में दोनों टीमें आमने सामने हुई हैं। तीन बार ऑस्ट्रेलिया और तीन बार पाकिस्तान जीता है
  • 100% रिकॉर्ड है पहले ही विश्व कप में टीम की कप्तानी करते हुए आजम का
  • 187 सर्वाधिक रन ऑस्ट्रेलिया की ओर से वॉर्नर ने बनाए हैं


वॉर्नर दिखा रहे दम
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श ने टीम को गेंद से सफलताएं दिलाई हैं। उनके पास बायें हाथ के स्पिनर एश्टन एगर को खिलाने का विकल्प भी होगा। डेविड वॉर्नर की फॉर्म में वापसी से ऑस्ट्रेलिया को मजबूती मिली है। वह दो अर्द्धशतक जड़ चुके हैं जिसमें पिछले मैच में नाबाद 89 रन की पारी भी शामिल है। वॉर्नर और फिंच की सलामी जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed