फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: Pat Cummins will lead Australia in ODI series against Pakistan, Hazlewood-Starc also in the team

PAK vs AUS: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करेंगे कमिंस, हेजलवुड-स्टार्क भी टीम में

Mon, 14 Oct 2024 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Oct 2024 04:50 PM IST
सार

मैकगर्क स्कॉटलैंड के खिलाफ दो मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि एक मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 30 गेंद पर 50 रन बनाए लेकिन इसके बाद उन्हें पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।

विज्ञापन
PAK vs AUS: Pat Cummins will lead Australia in ODI series against Pakistan, Hazlewood-Starc also in the team
पैट कमिंस - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज में फिर से अपने देश की अगुवाई करेंगे। पिछले साल नवंबर में भारत में विश्व कप जीतने के बाद यह पहला अवसर होगा जबकि कमिंस वनडे टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


टेस्ट टीम में कमिंस के नियमित साथी तेज गेंदबाजों जोश हेज़लवुड और मिशेल स्टार्क को भी ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सितंबर में स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज में रन बनाने के लिए जूझने वाले सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क को एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन


मैकगर्क स्कॉटलैंड के खिलाफ दो मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि एक मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 30 गेंद पर 50 रन बनाए लेकिन इसके बाद उन्हें पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज में रन बनाने के लिए जूझने वाले सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क को एक और मौका दिया गया है। मैकगर्क स्कॉटलैंड के खिलाफ दो मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि एक मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 30 गेंद पर 50 रन बनाए लेकिन इसके बाद उन्हें पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।


ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed