फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: Pakistan won last ODI by eight wickets, won ODI series against Australia at home after 22 years

PAK vs AUS: पाकिस्तान ने आखिरी वनडे आठ विकेट से जीता, 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में जीती सीरीज

Sun, 10 Nov 2024 02:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Nov 2024 02:54 PM IST
सार

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 22 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।

विज्ञापन
PAK vs AUS: Pakistan won last ODI by eight wickets, won ODI series against Australia at home after 22 years
पाकिस्तान की टीम - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक वनडे में आठ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शॉन एबॉट ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को तीन-तीन विकेट मिले। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 26.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन

22 साल बाद वनडे सीरीज जीती

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 22 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे दो विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा वनडे पाकिस्तान ने नौ विकेट से जीता था। पाकिस्तान ने तीसरा वनडे आठ विकेट से अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 140 रन बनाए। टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें जेक फ्रेज मैकगर्क (7), कप्तान जोश इंगलिस (7), कूपर कोनोली (7), मार्कस स्टोइनिस (8), ग्लेन मैक्सवेल (0) और लांस मॉरिस (0) शामिल हैं। मैथ्यू शॉर्ट 22 रन, एरॉन हार्डी 12 रन, शॉन एबॉट 30 रन और एडम जैम्पा 13 रन बनाकर आउट हे। स्पेंसर जॉनसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, हारिस रऊफ ने दो विकेट लिए। मोहम्मद हसनैन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी

जवाब में पाकिस्तान की ओपनिंग एक बार फिर अच्छी रही। सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने 84 रन की ओपनिंग साझेदारी की। शफीक 53 गेंद में 37 रन और सैम अयूब 52 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम 28 रन और मोहम्मद रिजवान 30 रन बनाकर नाबाद रहे। बाबर ने अपनी पारी में चार चौके लगाए, जबकि रिजवान ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। दोनों ने 58 रन की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। लांस मॉरिस ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed