फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS Pakistan Highest ODI run Chase to beat Australia by 6 wickets Babar Azam Imam ul Haq

PAK vs AUS: पाकिस्तान ने अपने वनडे इतिहास में किया सबसे बड़ा रन चेज, ऑस्ट्रेलिया को हराया

Fri, 01 Apr 2022 08:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 01 Apr 2022 08:54 AM IST
सार

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 348 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 49 ओवर में चार विकेट पर 352 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार (31 मार्च) को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 348 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 49 ओवर में चार विकेट पर 352 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अपने वनडे इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया। इससे पहले उसने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 2014 में 327 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2017 के बाद पहली बार जीतने में कामयाब हुई। इन पांच सालों में उसे लगातार 10 वनडे मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए मैच में कप्तान बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 114 रन बनाए। वहीं, इमाम उल हक ने 97 गेंदों पर 106 रन बनाए। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन मैकडरमॉट ने अपना पहला शतक लगाते हुए 104 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (दो अप्रैल) को इसी मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 88 रनों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात करें तो कप्तान एरॉन फिंच शून्य पर आउट हुए। इसके बाद मैकडरमॉट ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। हेड ने 70 गेंद पर 89 रन बनाए। मार्नश लाबुशेन ने 49 गेंद पर 59, मार्कस स्टोइनिस ने 33 गेंद पर 49 और सीन एबॉट ने 16 गेंद पर 28 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने चार और मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो विकेट लिए।


वहीं, पाकिस्तान के लिए फखर जमां और इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। फखर ने 64 गेंद पर 67 रन बनाए। इमाम और बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। इमाम के आउट होने के बाद बाबर ने मोहम्मद रिजवान के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। रिजवान ने 26 गेंद पर 23 रन बनाए। खुशदिल शाह ने 17 गेंद पर 27 और इफ्तिखार अहमद ने सात गेंद पर 11 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed