फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: David Warner And Shaheen Shah Afridi Funny Standoff, photos viral on social media

VIDEO: लाहौर टेस्ट के तीसरे दिन वॉर्नर-शाहीन में हुई भिड़ंत, फिर दोनों की छूटी हंसी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई मजेदार तस्वीर

Thu, 24 Mar 2022 05:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Mar 2022 05:52 PM IST
सार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच जारी है। शुरू के दो मैच ड्रॉ होने के बाद अब दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच भी गहमागहमी भी देखने को मिल रही है। 
 

विज्ञापन
PAK vs AUS: David Warner And Shaheen Shah Afridi Funny Standoff, photos viral on social media
डेविड वॉर्नर और शाहीन अफरीदी - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच जारी है। शुरू के दो मैच ड्रॉ होने के बाद अब दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच भी गहमागहमी भी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक नजारा बुधवार को मैच के तीसरे दिन देखने को मिला। दिन के आखिरी ओवर में शाहीन ने वॉर्नर को शॉट गेंद डाली जिसका ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने शानदार तरीके से बचाव किया। इस दौरान अपना फॉलो-थ्रू पूरा करने के बाद शाहीन आफरीदी दोड़ते हुए सीधा डेविड वॉर्नर के पास पहुंच गए। इसके बाद दोनों एक-दूसरे की आंख में आंख डालकर देखने लगे और फिर थोड़ी देर बाद दोनों हंसते हुए अपने-अपने छोर पर चले गए।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान क्लिक हुई दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, क्योंकि डेविड वॉर्नर छोटी हाइट के हैं और शाहीन शाह आफरीदी लंबे हैं, ऐसे में ये तस्वीर और भी दिलचस्प दिखाई पड़ रही है. मैदान में खिलाड़ियों का यह अंदाज फैन्स को खूब भा रहा है और लोग इसपर मीम बनाकर मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टेलीविजन कैमरा जब ऑस्ट्रेलियाई पविलियन की ओर गया तो मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस काफी मुस्कुरा रहे थे। हैरानी की बात है कि इस घटना के दौरान वॉर्नर ने लाबुशाने के 'नो-रन' की भी नकल की।

मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 351 रनों का लक्ष्य रखा है, जवाब में पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए थे। 









विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed