{"_id":"3cf05eda-76da-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"pak-salvaged-with-younis-khan-and-asad-shafiq-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनुस और शफीक का शतक, संभला पाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूनुस और शफीक का शतक, संभला पाक
केपटाउन/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनुस खान (111) और असद शफीक (नाबाद 111) ने पांचवें विकेट के लिए 219 रन की बेशकीमती साझेदारी कर पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पांच विकेट के नुकसान 253 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने बेहद खराब शुरुआत की और 33 रन पर उसके चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि पहले टेस्ट की पहली पारी की तरह पाकिस्तानी टीम एक बार फिर लड़खड़ा जाएगी। लेकिन यूनुस और शफीक ने दूसरे सत्र में डटकर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को कुछ हद तक संकट से बाहर निकाल लिया। यूनुस 226 गेंदों पर 111 रन बनाकर फिलेंडर के शिकर बने। इस पारी में यूनुस ने 7 चौके और 3 छक्का लगाया। जबकि शफीक ने 229 गेंदों पर 111 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। शफीक अब तक 14 चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान को अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने शुरुआती सत्र में बैकफुट पर ढकेल दिया। नासिर जमशेद केवल 3 रन बनाकर वेर्नोन फिलेंडर की गेंद पर विकेटकीपर एबी डीविलियर्स को कैच थमा बैठे। पाकिस्तान का पहला विकेट दस के स्कोर पर गिरा। मोहम्मद हफीज (17) को डेल स्टेन ने बोल्ड किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान का दूसरा विकेट 21 के स्कोर पर गिरा। टीम का स्कोर अभी 33 रन पहुंचा था कि उसने 2 और विकेट और गंवा दिए। अजहर अली (4) को मोर्न मोर्कल ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कप्तान मिस्बा उल हक को बिना खाता खोले चलता कर दिया।
पाकिस्तान 17 ओवर में मात्र 33 रन पर चार विकेट गंवा चुका था। लंच तक उसका स्कोर चार विकेट पर 60 रन था लेकिन लंच और चायकाल के सत्र के बीच में यूनुस और शफीक ने दक्षिण अफ्रीका को कोई और विकेट हासिल नहीं करने दिया। उल्लेखनीय है कि पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर दक्षिण सीरीज में 1-0 से आगे है।