फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak need to break jinx to sa in champions trophy

चैंपियंस ट्रॉफीः अनचाहा रिकॉर्ड जिसे पाक आज तोड़ना चाहेगा

Mon, 10 Jun 2013 07:37 PM IST
बर्मिंघम
बर्मिंघम Updated Mon, 10 Jun 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
pak need to break jinx to sa in champions trophy

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के लिए सोमवार को खेला जा रहा मुकाबला बेहद निर्णायक है क्योंकि आज का मैच जो भी हारा उसके लिए चैँपियंस ट्रॉफी में आगे का रास्ता बंद हो जाएगा।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में बने रहने के अलावा पाक और उसके कप्तान के लिहाज से भी आज का मैच खासा महत्वपूर्ण है।

पाक और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के बारे में बात करें तो आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में दिखाई देते हैं। पाक आज तक प्रिटोरिज से एक बार भी द्वीपक्षीय वनडे सीरीज जीत नहीं सका है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक की आईसीसी विश्व कप और चैँपियंस ट्रॉफी में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान पर अजेय साबित हुई है।

ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आज पाकिस्तान अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम पर विजय हासिल कर पाएगी।

दूसरी ओर, पाक कप्तान मिस्बाह-उल-हक भी एक अनोखे रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने 118 मैचों के वनडे कैरियर में अब तक 24 अर्धशतक लगाए हैं लेकिन उनके खाते में एक भी शतक नहीं है।

पिछले मैच में 96 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद मिस्बाह बिना किसी शतक के सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

फिलहाल, मिस्बाह से आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एंड्रयू जोंस हैं जिन्होंने अपने कैरियर में 25 अर्धशतक लगाए लेकिन एक भी शतक नहीं लगा सके। जोंस ने 87 वनडे मैच खेले हैं।

यूं तो आखिरी बार खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी में सभी आठों टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए पूरी तैयारी के साथ आई हैं लेकिन पाकिस्तान ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा तो जरूर जमाया लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत अभी तक नसीब नहीं हुई है।


पाक के कप्तान मिस्बाह उल हक पर खासा दबाव भी है कि वह अपनी अगुवाई में टीम को वर्षों बाद पहली बार किसी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताबी जीत दिलाएं।

हालांकि टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखर गई थी। सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। जिसमें कप्तान मिस्बाह और नसीर जमशेद ने अर्धशतक लगाए। पाक पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी साथ ही टीम ने जितने रन बनाए उनमें आधे से ज्यादा का योगदान मिस्बाह (नाबाद 96) का था।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को भी पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन इस मैच में उसका प्रदर्शन बढ़िया रहा था और टीम 300 से ज्यादा रन बनाने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed