{"_id":"3713b7ec97ea53a73e8ea4818a6000ce","slug":"pak-crickter-raza-hasan-banned-for-two-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के आरोपी पाक क्रिकेटर पर गिरी गाज, लगा खेलने से बैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नशे के आरोपी पाक क्रिकेटर पर गिरी गाज, लगा खेलने से बैन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 May 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप 2015 से पहले कराची में जब पाक क्रिकेटर अपनी तैयारियों को लेकर व्यस्त थे, उस वक्त नियमानुसार क्रिकेटरों का डोप टेस्ट कराया गया। जिसमें टीम के बाथ के स्पिनर रजा हसन डोप टेस्ट में फेल हो गए है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दी है। पीसीबी के अनुसार सभी खिलाड़ियों के टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद पता चला था कि रजा डोप टेस्ट में फेल हो गए है।
विज्ञापन
पीसीबी के अनुसार, रजा हसन की रिपोर्ट 24 मार्च को आई थी। जिसके बाद रजा को इस मामले में दोबारा जांच कराए जाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए 14 दिनों का समय भी दिया गया।
विज्ञापन
लेकिन रजा ने इस मामले में सुस्त रहे। उन्होंने दोबारा जांच के संबंध में कोई आपत्ति नहीं उठाई थी। फलस्वरुप पीसीबी ने रजा पर क्रिकेट से दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
22 वर्षीय रजा हसन 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है। सितंबर 2012 में रजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
इसे माह वर्ल्ड कप टी-20 में चयनित होने के बाद रजा ने टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा भी लिया था।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों की बात करें तो रजा सिर्फ एक वनडे मैच खेल चुके है। दिसंबर 2014 में रजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इकलौता वनडे मैच खेला था।