{"_id":"e803ef063735746eddb1665f188a766c","slug":"pak-coachn-waqar-youis-get-angry-with-media-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया के सवाल पर भड़के पाक कोच वकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मीडिया के सवाल पर भड़के पाक कोच वकार
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने पहली मर्तबा जीत दर्ज की है। इस जीत से उत्साहित टीम के कोच वकार युनूस प्रेस कांफ्रेंस कर रह थे। लेकिन अचानक ही उनका मूड बदल गया।
विज्ञापन
दरअसल, मैच जीत के एक घंटे बाद ही पाकिस्तान टीम फिर से विवाद में पड़ गई, जब कोच वकार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक खिलाड़ी से तकरार होने की बाबत पूछे जाने पर उखड़ गए।
विज्ञापन
मीडिया में इस बात को लेकर अटकलें चल रही थी कि शनिवार के मैच से पहले नासिर जमशेद खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में जमे थे और जब वकार से इस बारे में पूछा गया था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में चमके विकेटकीपर सरफराज को पहले क्यों नहीं टीम में रखा गया था।
विज्ञापन
तो जवाब में कोच वकार ने कहा कि चयन में कोई राजनीति नहीं होती। मीडिया को इसमें राजनीति नजर आती है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
जब उनसे ड्रेसिंग रूम में सरफराज से कथित तकरार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म करने का समय है। ऐसे बेवकूफाना सवालों के लिए मेरे पास समय नहीं है और वकार वहां से चले गए।