WI Inning
171/10 (19.1 ov)
Akeal Hosein 15(9)*
Shamar Joseph 0 (1)
Innings Break : IND elected to bowl
{"_id":"2b53c8aa-ed05-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"pak-beat-wi-in-fst-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम बूम अफरीदी! पहले बल्ले फिर गेंद से धोई विंडीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बूम बूम अफरीदी! पहले बल्ले फिर गेंद से धोई विंडीज
गयाना
Updated Mon, 15 Jul 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
साल में दो बार वनडे टीम से बाहर किए जाने वाले हरफनमौला शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में वापसी का जश्न धमाकेदार अंदाज में मनाया।
विज्ञापन
कैरेबियाई धरती पर अफरीदी ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए वेस्ट इंडीज की चुनौती ध्वस्त कर पाकिस्तान को 126 रनों से बड़ी जीत दिला दी।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 224 रन बनाए। जवाब में विंडीज की पूरी टीम 41 ओवर में 98 रन पर आउट हो गई।
पांच मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
अफरीदी ने पहले बल्लेबाजी में जलवा बिखेरते हुए 55 गेंदों में छह चौके व पांच छक्के की मदद से 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए महज 12 रन देकर सात विकेट झटककर विंडीज टीम को सौ रन से पहले समेट दिया। वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी में यह दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
विज्ञापन
अफरीदी ने नौ ओवर में तीन मेडन फेंककर सात विकेट चटकाए। उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को दो सफलता मिली।
वहीं सौ रन से पूर्व आउट होने वाली मेजबान विंडीज की पाक टीम के खिलाफ सबसे न्यूनतम स्कोर है।