{"_id":"77ad9aab09e7cab753693755670d3c1b","slug":"pak-beat-by-66-runs-in-2nd-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने किया पलटवार, द. अफ्रीका को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक ने किया पलटवार, द. अफ्रीका को हराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Nov 2013 08:51 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के स्पिनरों ने धीमी गेंदों से दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए दूसरे वनडे में शनिवार को 66 रन से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दुबई में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य था लेकिन 40.4 ओवर में ही उसके बल्लेबाज 143 रन पर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी स्पिनरों ने छह विकेट झटक कर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सिर्फ रेयान मैकलारेन ने दमखम दिखाया और 29 नाबाद रन बनाए। सईद अजमल ने आठ ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके। शाहिद अफरीदी ने 26 रन देकर तीन और मोहम्मद हफीज ने 25 रन पर एक विकेट झटके।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने 53 रन देकर तीन विकेट झटक अपना दबदबा कायम रखा। पाकिस्तान को बुधवार को पहले रोमांचक वनडे में एक रन से शिकस्त मिली थी।