{"_id":"25d4c891aaf6ec1b9c80b955f4694022","slug":"pak-all-out-to-165-in-dubai-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई टेस्ट में 165 पर सिमट गई पाक टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुबई टेस्ट में 165 पर सिमट गई पाक टीम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दुबई में बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया। श्रीलंका के तीन पेसर और एक स्पिन अटैक के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम महज 165 रन पर सिमट गई।
कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पेसर नुआन प्रदीप (3/62), रंगाना हेराथ (3/26), शामिंडा इरंगा (2/25) और सुरंगा लकमल (2/45) ने श्रीलंकाई कप्तान के पहले फील्डिंग करने के फैसले को सही साबित किया।
पढ़ें- इंग्लैंड के दो क्रिकेटरों ने दिखाई मानवता, बचाई एक की जान
विज्ञापन
जवाब में श्रीलंका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 57 रन बना लिए थे जबकि वह अब भी 108 रन से पीछे था। उसने ओपनर दिमुथ करुणारत्ने का विकेट गंवा दिया। 32 के स्कोर पर करुणारत्ने को जुनैद खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
स्टंप्स के समय कौशल सिल्वा और कुमार संगकारा दोनों 12-12 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।