फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak all out to 165 in dubai test

दुबई टेस्ट में 165 पर सिमट गई पाक टीम

Thu, 09 Jan 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jan 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
pak all out to 165 in dubai test
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दुबई में बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया। श्रीलंका के तीन पेसर और एक स्पिन अटैक के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम महज 165 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पेसर नुआन प्रदीप (3/62), रंगाना हेराथ (3/26), शामिंडा इरंगा (2/25) और सुरंगा लकमल (2/45) ने श्रीलंकाई कप्तान के पहले फील्डिंग करने के फैसले को सही साबित किया।
विज्ञापन


पढ़ें- इंग्लैंड के दो क्रिकेटरों ने दिखाई मानवता, बचाई एक की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में श्रीलंका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 57 रन बना लिए थे जबकि वह अब भी 108 रन से पीछे था। उसने ओपनर दिमुथ करुणारत्ने का विकेट गंवा दिया। 32 के स्कोर पर करुणारत्ने को जुनैद खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

स्टंप्स के समय कौशल सिल्वा और कुमार संगकारा दोनों 12-12 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed