{"_id":"9358a5c8-2f4c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pacers-unfit-due-to-lifeless-pitches","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेजान पिचों के कारण अनफिट हो रहे तेज गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेजान पिचों के कारण अनफिट हो रहे तेज गेंदबाज
मेरठ/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2012 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व तेज गेंदबाज और यूपी के कोच वेंकटेश प्रसाद का कहना है कि कम उछाल वाली बेजान पिचों के कारण तेज गेंदबाज अनफिट हो रहे हैं। अब उछाल भरी पिच तैयार करने की जरूरत है। तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, आरपी सिंह समेत कई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर उठे सवाल पर कहा कि फिट खिलाड़ी भी चोटिल हो सकता है, हमें फिट रहने के लिए थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
भामाशाह मैदान और पिच के बारे में वेंकटेश ने कहा कि यह मैदान बहुत खूबसूरत है, लेकिन पिच की स्थिति मैच शुरू होने के बाद ही साफ हो सकेगी। वेंकटेश ने बताया कि मैं इससे पहले भी मेरठ एसजी फैक्ट्री में आ चुका हूं। मैंने देश भर का दौरा किया है, लेकिन मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर समेत पूरे यूपी में सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
अगर इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो, तो आने वाले दिनों में यूपी से अच्छे गेंदबाज और बल्लेबाज टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं। वेंकटेश ने ऑलराउंडर भुवनेश्वर कुमार को भविष्य का खिलाड़ी बताया। तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर, सुदीप त्यागी और अंकित राजपूत को बेहतरीन खिलाड़ी बताया। उमंग शर्मा को भी बढ़िया बल्लेबाज बताते हुए अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
पीके और आरपी की कमी खलेगी: रैना
यूपी के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि दिल्ली और महाराष्ट्र के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से टीम के खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है। मेरठ में पिछली बार भी यूपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, इस बार भी अच्छा खेलेंगे। प्रवीण कुमार और आरपी सिंह के बारे में कहा कि दोनों की कमी निश्चित तौर पर खलेगी।
इस पिच पर बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों के लिए भी मौका होगा। खुद के प्रदर्शन पर रैना ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेली थी, यहां भी लंबी पारी खेलने की कोशिश करूंगा। इंडियन टीम के बजाय इस समय मेरा फोकस यूपी की टीम पर है। कोच वेंकटेश प्रसाद की तारीफ करते हुए रैना ने कहा कि उनके आने से टीम में अनुशासन आया है। उनके अनुभव का भी खिलाड़ियों को फायदा मिल रहा है।