WI Inning
118/2 (9.5 ov)
Rovman Powell 3(6)*
Shai Hope 47 (26)
IND elected to bowl
{"_id":"59b95a8f4f1c1b25688b459a","slug":"our-plan-a-is-to-use-cummins-in-all-games-says-australian-coach-david-saker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई कोच डेविड सकर ने कहा- इस गेंदबाज के कंधों पर रहेगा गेंदबाजी का भार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई कोच डेविड सकर ने कहा- इस गेंदबाज के कंधों पर रहेगा गेंदबाजी का भार
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कोच डेविड सकर का कहना है कि टीम प्रबंधन की भारत के खिलाफ सीरीज में तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर पड़ने वाले भार पर निगाह है लेकिन उनका प्लान ए यही है कि कमिंस को पांचों एकदिवसीय मुकाबलों में उतारा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत में कहा कि इस समय तो हमारी योजना यही है कि कमिंस को भारत के खिलाफ सभी वनडे मैचों में उतारा जाए। हम जानते हैं कि उन पर अधिक भार होगा लेकिन यह महत्वपूर्ण सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया और भारत की सीरीज से बड़ा कुछ हो नहीं सकता। कमिंस को किसी मैच में आराम देना प्लान बी का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
इस दौरे में मिचेल स्टार्क, जोश हेज्लवुड और जेम्स पैटिनसन चोटों के चलते भारत दौरे पर नहीं आए हैं। बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस से चार ओवर ही फिंकवाए थे। कमिंस ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने कैरियर की शुरुआत की थी और उसके बाद वह कई बार चोटों को लेकर परेशान रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में उनकी कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ा था।
विज्ञापन
सकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पेसर कमिंस भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने को लेकर बेताब है लेकिन हम मैच दर मैच उनकी स्थिति का जायजा लेंगे। कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम में नाथन कूल्टर नाइल और केन रिचर्ड्सन हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 सितंबर को चेन्नई में होने वाले मैच से होगी।