{"_id":"683ffe870d3374bfd30f6662","slug":"open-bus-parade-planned-by-rcb-in-bengaluru-to-celebrate-their-ipl-2025-triumph-has-been-cancelled-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: बंगलूरू में नहीं निकलेगी आरसीबी की विजयी परेड, इस कारण लिया गया फैसला; खिलाड़ियों का होगा सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: बंगलूरू में नहीं निकलेगी आरसीबी की विजयी परेड, इस कारण लिया गया फैसला; खिलाड़ियों का होगा सम्मान
Wed, 04 Jun 2025 01:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:56 PM IST
सार
आरसीबी की जीत के बाद यह तय किया गया था कि बुधवार शाम खुली बस में विजयी परेड निकाली जाएगी, लेकिन अंतिम समय में इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
आरसीबी की जीत का जश्न
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसक टीम को मिली खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराया था। आरसीबी की टीम अपने पहले खिताब का जश्न मनाने के लिए बंगलूरू रवाना हो गई है।
विज्ञापन
आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। इसके साथ बी आरसीबी का 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी आईपीएल चैंपियन बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: RCB Victory Parade 2025 Live: अहमदाबाद से रवाना हुई आरसीबी की टीम, परेड पर क्या है अपडेट; जानें कार्यक्रम

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकती है टीम
आरसीबी की जीत के बाद यह तय किया गया था कि बुधवार शाम खुली बस में विजयी परेड निकाली जाएगी, लेकिन अंतिम समय में इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए विजयी परेड का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। आरसीबी की टीम आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भी मुलाकात कर सकती है। बताया जा रहा है कि बंगलूरू पहुंचने के बाद टीम ट्रॉफी के साथ शाम चार बजे के करीब मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकती है और इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए रवाना हो सकती है।

खिलाड़ियों का होगा सम्मान
आरसीबी की विजयी परेड विधानसौधा से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक होनी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, विजयी परेड रद्द किया गया है, लेकिन टीम का सम्मान समारोह किया जाएगा। यह कार्यक्रम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम करीब पांच से छह बजे के बीच होगा। इसके लिए टिकट धारक या पास होल्डर को ही स्टेडियम में जाने की अनुमति होगी।

— ಬೆಂಗಳೂರು ಸಂಚಾರ ಪೊಲೀಸ್ BengaluruTrafficPolice (@blrcitytraffic) June 4, 2025
आरसीबी की जीत के जश्न का कार्यक्रम
बंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने आरसीबी की जीत के जश्न के कार्यक्रम को देखते हुए अपडेट ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। जानें कार्यक्रम के बारे में सबकुछ....
-
चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम पांच से छह बजे तक आरसीबी की टीम का सम्मान समारोह होगा
-
इसके लिए स्टेडियम में प्रवेश सिर्फ टिकट धारकों और पास होल्डर को मिलेगा
-
आरसीबी की टीम की कोई विजयी परेड नहीं निकलेगी
-
सीमित पार्किंग व्यवस्था के कारण प्रशंसकों से मैट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन से स्टेडियम आने की अपील
-
लोगों से बुधवार को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक सीबीडी इलाके से नहीं गुजरने की सलाह
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन