{"_id":"76f1a9f8-4940-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"online-ticket-sales-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकटों की ऑनलाइन बिक्री की इजाजत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टिकटों की ऑनलाइन बिक्री की इजाजत
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 18 Dec 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने भारत और इंग्लैंड के बीच 22 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाले टी-20 मैच के लिये टिकटों की आनलाइन बिक्री को मंजूरी दे दी है। टिकट आनलाइन खरीदे जा सकते हैं और स्टेडियम के बाहर उपलब्ध रहेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ को टिकट प्रिंट कराने होंगे या अधिकृत एजेंसी से यह काम कराना होगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा, ‘बुकिंग ऑनलाइन कराने पर व्यक्ति को एक कोड दिया जाएगा और पहचान पत्र दिखाने पर स्टेडियम के बाहर उन्हें टिकट मुहैया कराए जाएंगे। सरकार ने आयोजकों को मैच से चार दिन पहले जिला आयुक्त के पास मनोरंजन कर जमा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन