फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   on this day virender sehwag hits 219 runs against west indies

आज ही के दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा था सहवाग का बल्ला

Sat, 09 Dec 2017 07:55 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
on this day virender sehwag hits 219 runs against west indies
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन वनडे क्रिकेट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऐसा तूफान ला दिया था, जिसकी वजह से वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाजों की हवा टाइट हो गई थी। दरअसल 6 साल पहले सहवाग ने वनडे क्रिकेट का तात्काली सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन


सहवाग ने सचिन के पहले दोहरे शतक के रिकोर्ड को तोड़ते हुए 149 गेंदों में 219 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सहवाग ने इस मैच में न सिर्फ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया बल्कि उनकी बदौलत टीम इंडिया ने भी अपना सबसे बड़ा स्कोर 418/7 बनाया और आज भी यह सबसे उच्चतम स्कोर है। 
विज्ञापन


सहवाग इस मैच में न सिर्फ ओपनर के तौर पर खेल रहे थे बल्कि वो इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी भी कर रहे थे। इस मैच में सहवाग को कीरोन पोलार्ड ने आउट किया था। पोलार्ड की गेंद को बाउंडरी के पार पहुंचाने की फिराक में वो एंथोनी मार्टिक के हाथ कैच आउट हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः सहवाग ने आलंपिक में क्रिकेट के टी20 से भी छोटे फॉर्मेट को शामिल करने की वकालत की


सहवाग ने अपनी 219 रन की इस पारी में 25 चौके और 7 छक्के लगाए थे। 47 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद सहवाग ने इस मैच में फील्डिंग नहीं की थी। सहवाग के इस रिकोर्ड को तीन साल बाद रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तोड़ा। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की जबरदस्त पारी खेली। 

सहवाग से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था वनडे में पहला दोहरा शतक। तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में 147 गेंदों पर 200 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed