फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ही के दिन युवराज सिंह का दिखा था रौद्र रूप, गुस्से में ठोके थे लगातार छह छक्के

Thu, 19 Sep 2019 01:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Sep 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
On this day, that year Yuvraj singh smashes six sixes on a row to stuart broad

विश्व क्रिकेट में जब-जब युवराज सिंह का नाम लिया जाएगा, तब-तब इंग्लैंड के खिलाफ उनकी छह गेंदों में लगातार छह छक्के वाली पारी भी जरूर याद की जाएगी। भारतीय क्रिकेट ने कपिल देव, गावस्कर, सचिन, द्रविड़ जैसे कई महान खिलाड़ी देखें। मगर वर्ल्ड क्रिकेट में सफेद बॉल का सिकंदर अगर सिक्सर किंग युवराज सिंह को कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 



2 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्में इस खिलाड़ी ने 19 सितंबर 2007 को पहले वर्ल्ड टी-20 में वह कमाल कर दिखाया, जिसकी दुनिया आज तक दीवानी है। माने आज ही के दिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फ्लिंटॉफ का गुस्सा युवा स्टुअर्ट ब्रॉड पर निकालते हुए यह स्टाइलिश बल्लेबाज टी-20 में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया का पहला बल्लेबाज बन बैठा था।

On this day, that year Yuvraj singh smashes six sixes on a row to stuart broad

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह जब स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ताबड़तोड़ छक्का जमा रहे थे तो मैदान के बाद यह चीयरलीडर्स भी अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी। आइए, याद करते हैं, ब्रॉड के खिलाफ खेली गई युवी की वह धमाकेदार पारी।

फ्लिंटॉफ और स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर बचे थे। ये दोनों टी-20 मैचों के आखिरी ओवर फेंकने में उस्ताद माने ही जाते हैं। फ्लिंटॉफ गेंद पकड़ते हैं। पहली तीन गेंदों में मात्र तीन रन आए। फ्लिंटॉफ लंगड़ा कर चल रहे थे। आखिरी की गेंदों पर युवी ने धावा बोला और ओवर में देखते ही देखते कुल 12 रन आ गए। अब बारह गेंदें बची हुई थीं।

On this day, that year Yuvraj singh smashes six sixes on a row to stuart broad
yuvraj singh 6

पहली गेंद

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अब यह भारतीय पारी का 19वां ओवर था और क्रीज पर थे युवराज सिंह, जो स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। पहली ही गेंद पर युवराज ने काउ कॉर्नर की दिशा में शॉट खेलते हुए छक्का जमा दिया। पहली गेंद और छह रन। युवराज 20 रन, सात गेंद में।

विज्ञापन
विज्ञापन
On this day, that year Yuvraj singh smashes six sixes on a row to stuart broad
Yuvraj Singh - फोटो : social Media

दूसरी गेंद

युवराज के पैरों की लाइन में आती गेंद। इस बार लेंथ कुछ छोटी। बिना रूम बनाये एक फ्लिक। कलाइयों का बेहतरीन इस्तेमाल। बॉल लूप बनाते हुए बैकवर्ड स्क्वायर लेग की बाउंड्री के पार गिरी। दर्शकों के बीच गेंद को पहुंचाने के बाद युवराज 26 रन, आठ गेंद में।

विज्ञापन
On this day, that year Yuvraj singh smashes six sixes on a row to stuart broad
yuvraj singh 6

तीसरी गेंद

लगातार दो छक्के के बाद युवराज के चेहरे पर तेज था तो युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड थोड़े तनाव में थे। तीसरी गेंद। लोवर फुलटॉस। दाहिना पैर रास्ते से हटाकर बल्ले का फुल स्विंग। एक्स्ट्रा कवर की गेंद पर एक और छक्का। युवराज 32 रन, नौ गेंद में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed