फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदकिस्मती: विश्व कप में जब बारिश ने दक्षिण अफ्रीका को रुलाया, एक गेंद पर मिला था 22 रनों का लक्ष्य

Mon, 22 Mar 2021 12:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Mar 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
on this day 22nd march 1992 England beat south Afric by 19 runs in world cup match at Sydney
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट के लिहाज से साउथ अफ्रीका में आज का दिन कोई याद नहीं करना चाहेगा। 29 साल पहले 22 मार्च 1992 में विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के साथ जो कुछ हुआ उसकी उम्मीद टीम के खिलाड़ियों को भी नहीं थी। सिडनी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। इग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करती हुए 6 विकेट पर 252 रन बनाए। इंग्लिश टीम की ओर से ग्रीम हिक ने सबसे अधिक 83 रन बनाए। ये मैच 45 ओवर का था। ये वही मैच था जिसमें साउथ अफ्रीका को 1 गेंद पर 22 रन बनाने का लक्ष्य मिला। 


 

on this day 22nd march 1992 England beat south Afric by 19 runs in world cup match at Sydney
साउथ अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए  निर्धारित 45 ओवर में 253 रन बनाने थे। जब साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.5 ओवर में 6 विकेट पर 231 रन बनाए उसी दौरान बारिश ने खलल डाला। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका की पारी के 2 ओवर कम कर दिए गए. लेकिन लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

on this day 22nd march 1992 England beat south Afric by 19 runs in world cup match at Sydney
साउथ अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश की वजह से इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए बार-बार लक्ष्य बदला गया। क्रिकेट इतिहास का ये एक ऐसा मैच रहा जो कई सवाल छोड़ गया। क्रिकेट विश्लेषकों को लगता है कि इस मुकाबलो को जानबूझ कर साउथ अफ्रीका के हाथ से छीना गया। बारिश की वजह से इस मैच में पहले साउथ अफ्रीका को 13 गेंदों में 22 रन बनाने थे जो बात समझ में आती है। इस दौरान लक्ष्य बदलता रहा। इसके बाद साउथ अफ्रीका को 7 गेंदों पर 22 रन बनाने का टारगेट मिला। ये टारगेट भी पीछे छूट गया। जब स्कोर बोर्ड पर क्रिकेट फैन्स की नजरें पड़ीं तो उस समय दक्षिण अफ्रीका को 1 गेंद पर 22 रन बनाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
on this day 22nd march 1992 England beat south Afric by 19 runs in world cup match at Sydney
साउथ अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 1 गेंद पर 22 रनों के टारगेट वाली स्कोरकॉर्ड की फोटो आज भी मौजूद है। ये टूर्नामेंट की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीरों में से एक है। ये वहीं फोटो है जिसने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में साउथ अफ्रीका के लाखों क्रिकेट प्रेमियों के दिल तोड़ दिए। क्योंकि उन दिनों दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार थी।

विज्ञापन
on this day 22nd march 1992 England beat south Afric by 19 runs in world cup match at Sydney
साउथ अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

इस मैच को अगर डकवर्थ लुइस नियम के नजरिए से देखा जाए तो 2 ओवर कम करने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 242 रनों का टारगेट मिलता। जिनमें साउथ अफ्रीका को आखिरी गेंद पर 12 रन बनाने होते। दक्षिण अफ्रीका की टीम ये स्कोर भी नहीं हासिल कर सकती थी। अंत में साउथ अफ्रीका का स्कोर इस मैच में 43 ओवर में 6 विकेट पर 232 रन रहा और इंग्लैंड ने ये मैच 19 रनों से जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed