फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023: Rohit Sharma Recalls 2011 World Cup Heartbreak; says- Decided I Wasn't Going To Watch...

World Cup: 'मैं गुस्से में टूर्नामेंट नहीं देखने वाला था, पर...', कप्तान रोहित शर्मा को याद आया 2011 वर्ल्ड कप

Tue, 08 Aug 2023 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Aug 2023 11:57 AM IST
सार

ICC से बात करते हुए रोहित ने यह भी खुलासा किया कि चयनकर्ताओं द्वारा भारत की टीम चुनते समय उनकी उपेक्षा करने के बाद उन्होंने फैसला किया था कि वह पूरा विश्व कप नहीं देखेंगे।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Rohit Sharma Recalls 2011 World Cup Heartbreak; says- Decided I Wasn't Going To Watch...
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लिए सीमित ओवर क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा 2011 विश्व कप में दुर्भाग्यशाली रहे थे। वह टीम इंडिया में जगह बनाने से चूक गए थे। हालांकि, इसके बाद से वह लगभग हर वनडे विश्व कप में भारतीय टीम में शामिल रहे हैं। हालांकि, टीम इंडिया उनके रहते कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। जैसे-जैसे वनडे विश्व कप 2023 नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे रोहित को पुरानी घटनाएं याद आ रही हैं। भारतीय कप्तान ने पिछली घटनाओं को याद किया, खासकर 2011 संस्करण जब वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन

रोहित ने 2011 वनडे विश्व कप याद किया

ICC से बात करते हुए रोहित ने यह भी खुलासा किया कि चयनकर्ताओं द्वारा भारत की टीम चुनते समय उनकी उपेक्षा करने के बाद उन्होंने फैसला किया था कि वह पूरा विश्व कप नहीं देखेंगे। रोहित ने कहा- 2011 (विश्व कप) हम सभी के लिए एक यादगार पल था। मुझे याद है कि मैंने इसे घर से देखा था। हर एक मैच, हर एक गेंद जो फेंकी जा रही थी और जिसे खेला जा रहा था। मेरे लिए तब दो तरह की भावनाएं थीं। एक तो जाहिर तौर पर यह था कि मैं टीम का हिस्सा नहीं था, इसलिए मैं थोड़ा निराश था।

11 years of India's World Cup triumph: When MS Dhoni and Gautam Gambhir  made it an unforgettable evening in Mumbai - India Today

रोहित ने कहा- मैंने फैसला किया कि मैं विश्व कप नहीं देखूंगा, लेकिन फिर दूसरी चीज जो मुझे याद है वह यह थी कि भारत क्वार्टर फाइनल के बाद बहुत अच्छा खेल रहा था। आप जानते हैं , बड़ा सेमीफाइनल पाकिस्तान के खिलाफ था। मुझे पता है कि इस मैच को खेलते समय खिलाड़ियों पर कितना दबाव होता है। मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि हर एक खिलाड़ी उस समय किस दबाव से गुजरा होगा। या फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल, जिसमें युवी (युवराज) और रैना ने शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 और 2019 विश्व कप को याद कर क्या बोले रोहित?

रोहित ने 2015 और 2019 विश्व कप के बारे में भी बात की। हालांकि, वह इन दोनों टूर्नामेंट का हिस्सा थे, लेकिन भारत उनमें फाइनल तक पहुंचने से चूक गया था। हिटमैन ने कहा- 2015 और 2019 वनडे विश्व कप में मैं टीम का हिस्सा था। तब विश्व कप खेलना वास्तव में अच्छा लगा। हम सेमीफाइनल में पहुंचे, साथ ही फाइनल में पहुंचने और अच्छा खेलने की हर संभव कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हम हार गए और फाइनल में नहीं पहुंच सके।

ICC Cricket World Cup 2019: India all 15 player profiles - Sportstar

रोहित ने 2023 वनडे विश्व कप की तैयारियों को लेकर बात करते हुए कहा- आप जानते हैं हम फिर से घर में टूर्नामेंट खेलेंगे। इसलिए उम्मीद है कि हम चीजों को बदल सकते हैं, लेकिन अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। आप एक या दो दिन में विश्व कप नहीं जीत सकते। आपको पूरे एक-डेढ़ महीने तक अच्छा खेलना होगा और हर विभाग में कंसिस्टेंट रहना होगा। इसलिए हम अपनी तरफ से हर तरह की कोशिश कर रहे हैं, ताकि विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed