फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI WC: Vikram Rathour talked on doctored pitch in odi world cup 2023 final, know

ODI WC: वनडे विश्व कप के फाइनल में पिच के साथ हुई थी छेड़छाड़? पूर्व बल्लेबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा, जानें

Wed, 24 Jul 2024 10:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Jul 2024 10:06 PM IST
सार

भारत की हार के बाद फाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की विश्व स्तर पर आलोचना हुई थी। अब पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने इन आरोपों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन
ODI WC: Vikram Rathour talked on doctored pitch in odi world cup 2023 final, know
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वनडे विश्व कप 2023) - फोटो : twitter

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्रुप स्टेज पर लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज की थी। हालांकि, फाइनल मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद भारतीय टीम पर पिच के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। इस पर अब पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने सफाई पेश की है। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन

ODI WC: Vikram Rathour talked on doctored pitch in odi world cup 2023 final, know
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वनडे विश्व कप 2023) - फोटो : twitter
भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड की 120 गेंदों पर 137 रनों की धमाकेदार पारी की मदद से 43 ओवर में लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया था। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ODI WC: Vikram Rathour talked on doctored pitch in odi world cup 2023 final, know
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वनडे विश्व कप 2023) - फोटो : twitter
भारत की हार के बाद फाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की विश्व स्तर पर आलोचना हुई थी। अब पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने इन आरोपों पर खुलकर बात की और कहा कि टीम प्रबंधन ने सोचा था कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, सतह धीमी होती जाएगी, लेकिन अंत में यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई।
विज्ञापन

ODI WC: Vikram Rathour talked on doctored pitch in odi world cup 2023 final, know
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वनडे विश्व कप 2023) - फोटो : twitter
राठौर ने कहा, "मैंने यह कहानी सुनी है कि पिच अलग थी, जिससे मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं। फाइनल में, खेल आगे बढ़ने के साथ पिच में सुधार हुआ, हमें उम्मीद थी कि यह धीमी होगी, जो नहीं हुई, तो ऐसा क्यों हुआ? हां, हम और रन बना सकते थे। बहुत सारे अगर-मगर हैं, लेकिन एक बात पक्की है कि टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है और उस दिन, ऑस्ट्रेलिया हमसे ज्यादा भाग्यशाली था। उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। और यही कारण है कि वे जीते।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed