फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI Records: India Leads with Most Centuries in ODI History; Ahead of Australia and Pakistan top batters list

ODI Record: वनडे इतिहास में किस टीम की ओर से लगे सबसे ज्यादा शतक? इन तीन देशों से आगे हैं सचिन-विराट और रोहित

Sat, 16 Aug 2025 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Aug 2025 11:57 AM IST
सार

भारत वनडे में शतकों में मामले में शीर्ष पर तो है ही, लेकिन वह दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से कहीं आगे है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक वनडे में 252 शतक लगे हैं।

विज्ञापन
ODI Records: India Leads with Most Centuries in ODI History; Ahead of Australia and Pakistan top batters list
वनडे में सबसे ज्यादा शतक - फोटो : ANI

विस्तार

वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ झलकता है। आंकड़े बताते हैं कि टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाकर विश्व क्रिकेट पर अपनी बादशाहत कायम की है। भारत की ओर से वनडे में अब तक कुल 323 शतक लगे हैं, जो अन्य किसी भी टीम से ज्यादा हैं। यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के नाम आज भी दुनिया भर में चर्चा का विषय रहते हैं। इतना ही नहीं, इन तीनों मिलकर वनडे में जितने शतक लगाए, वह तीन देशों के कुल शतक से ज्यादा हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से कहीं आगे भारत

भारत वनडे में शतकों में मामले में शीर्ष पर तो है ही, लेकिन वह दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से कहीं आगे है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक वनडे में 252 शतक लगे हैं। कंगारू टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत से वह काफी पीछे है। पाकिस्तान का नाम तीसरे स्थान पर आता है, जिसकी ओर से 229 शतक लगे हैं। इन तीन देशों के बाद दक्षिण अफ्रीका (213 शतक), वेस्टइंडीज (211 शतक) और इंग्लैंड (204 शतक) का नाम आता है। ये टीमें भी अपने दौर में धाकड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रही हैं।

श्रीलंका की ओर से वनडे में अब तक 200 शतक लगे हैं। वहीं न्यूजीलैंड (166 शतक), जिम्बाब्वे (79 शतक), बांग्लादेश (70 शतक) और आयरलैंड (53 शतक) जैसी टीमें भी इस लिस्ट में हैं। उभरती टीमों में स्कॉटलैंड (41 शतक) और अफगानिस्तान (37 शतक) का नाम शामिल है, जिन्होंने हाल के वर्षों में तेजी से प्रगति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को कहा जाता है बैटिंग पावरहाउस

भारत की बढ़त सिर्फ टीम रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत बल्लेबाजों के स्तर पर भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। विराट कोहली (51 शतक), सचिन तेंदुलकर (49 शतक) और रोहित शर्मा (32 शतक) वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शीर्ष तीन पर काबिज हैं। यही वजह है कि भारत को बैटिंग पावरहाउस कहा जाता है। इन तीनों ने बल्लेबाजी का नया अध्याय लिखा है।
विज्ञापन

भारत के तीन दिग्गज बल्लेबाज

इन तीनों के रिकॉर्ड इतने बड़े हैं कि कई टीमों का कुल शतक मिलाकर भी इनसे कम बैठता है। विराट, सचिन और रोहित के शतकों को मिलाकर कुल 132 शतक होते हैं, जो कि स्कॉटलैंड, आयरलैंड और अफगानिस्तान के कुल शतकों (131) से ज्यादा है। सचिन, विराट और रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से न सिर्फ मैच जिताए हैं, बल्कि करोड़ों फैंस को गर्व करने का मौका भी दिया है।

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमें और उनके शीर्ष बल्लेबाज

टीम शतक सबसे ज्यादा शतक
(बल्लेबाज)
भारत 323 विराट कोहली- 51
ऑस्ट्रेलिया 252 रिकी पोंटिंग- 29
पाकिस्तान 229 सईद अनवर- 20
द. अफ्रीका 213 हाशिम अमला- 27
वेस्टइंडीज 211 क्रिस गेल- 25
इंग्लैंड 204 जो रूट- 21
श्रीलंका 200 सनथ जयसूर्या- 28
न्यूजीलैंड 166 रॉस टेलर- 21
जिम्बाब्वे 79 ब्रेंडन टेलर- 11
बांग्लादेश 70 तमीम इक़बाल- 14
आयरलैंड 53 पॉल स्टर्लिंग- 14
स्कॉटलैंड 41 कैलम मैकलॉड- 10
अफगानिस्तान 37 मोहम्मद शहजाद- 6
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed