ODI Rankings: पाकिस्तान ने सिर्फ 48 घंटे में गंवाया नंबर वन का ताज, वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची यह टीम
इस हार के बावजूद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम की और जीत के साथ न्यूजीलैंड ने खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया।
विस्तार
May 5th - Pakistan became the number 1 ranked ODI team for the first time.
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 7, 2023
May 7th - Australia reclaims the number 1 rank after the loss by Pakistan in the 5th ODI.
Pakistan lasted 48 hours as the number 1 ranked team.
न्यूजीलैंड की पारी
कोल मैकॉनची 26 रन, रचिन रवींद्र 28 रन, एडम मिल्ने चार रन और हेनरी शिप्ले तीन रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी दो रन बनाकर रन आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, उसामा मीर और शादाब खान को दो-दो विकेट मिले। हारिस रऊफ और मोहम्मद वसीम जूनियर को एक-एक विकेट मिला।
पाकिस्तान की पारी
शादाब खान 14 रन, उसामा मीर 20 रन, वसीम जूनियर छह रन और हारिस रऊफ एक रन बनाकर चलते बने। इफ्तिखार अहमद ने 72 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 94 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड की ओर से शिपले और रचिन रवींद्र ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, एडम मिल्ने, मैट हेनरी और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।