{"_id":"58ce40664f1c1bb6681a1091","slug":"odi-cricket-records-2-bowlers-clinched-6-wickets-in-same-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"46 साल, 3851 मैच मगर पहली बार बना क्रिकेट में यह रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
46 साल, 3851 मैच मगर पहली बार बना क्रिकेट में यह रिकॉर्ड
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sun, 19 Mar 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे क्रिकेट शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ। 46 साल पुराने इस क्रिकेट फॉर्मेट में अब तक कुल 3851 मैच खेले जा चुके हैं और कई रिकॉर्ड बने और टूटे। मगर 17 मार्च को हुए वनडे में एक खास रिकॉर्ड बना। ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे अंतर्राष्ट्रीय वन-डे मैच ने रिकॉर्ड्स बुक में अपनी विशेष जगह दर्ज की है।
इस मैच में ऐसा कारनामा हुआ जो इससे पहले कभी भी अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। यह 3851वां अंतरराष्ट्रीय वन-डे था और इसमें पहली बार दो गेंदबाजों ने छह-छह विकेट हासिल किए।
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और अफगानिस्तान के राशिद खान ने 6-6 विकेट लेने का कारनामा करते हुए अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया। अफगानी टीम ने यह मुकाबला 34 रनों से जीतते हुए पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई।

इस सूची में शामिल होने वाले स्टर्लिंग बने 12वें खिलाड़ी
क्रिकेट
- फोटो : Cricket Country
वनडे के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि एक ही मैच में दो गेंदबाजों ने पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा किया हो। हालांकि, यह अधिकांश देखने को मिला कि गेंदबाज ने वन-डे में 6 विकेट चटकाए हो, लेकिन दो गेंदबाजों ने एक ही मैच में 6 विकेट लिए हो ऐसा 17 मार्च 2017 तक नहीं हुआ था। पॉल स्टिर्लिंग 12वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक पारी में 6 विकेट लिए हो लेकिन उनकी टीम को हार झेलना पड़ी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान ने शानदार शुरुआत की। पॉल स्टिर्लिंग ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए, इसके बावजूद अफ़ग़ानिस्तान ने 50 ओवर में 338 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद अफ़ग़ानिस्तान के 18 वर्षीय राशिद खान ने वन-डे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 43 रन देकर 6 विकेट लिए और आयरलैंड को 304 रन पर ऑलआउट किया। अफ़ग़ानिस्तान ने यह मैच 34 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की।