NZvWI: तीसरे दिन गिरे कुल 16 विकेट, न्यूजीलैंड की जीत के आगे खड़े हुए ब्लैकवुड-जोसेफ
जर्मेन ब्लैकवुड और अलजारी जोसेफ ने सातवें विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी करके पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड टीम के पारी के अंतर से जीत दर्ज करने की राह में बाधा खड़ी कर दी। न्यूजीलैंड पारी से जीत की ओर बढ रही थी जब कप्तान केन विलियमसन ने 381 रन की बढत लेने के बाद मेहमान टीम को फॉलोआन खेलने भेजा। न्यूजीलैंड के पहली पारी के सात विकेट पर 519 रन (घोषित) के जवाब में वेस्टइंडीज टीम 138 रन पर आउट हो गई थी।
Jermaine Blackwood and Alzarri Joseph putting up resistance for the #MenInMaroon and will be back at the crease in the morning!
विज्ञापन
They end Day 3 on 80* and 59* respectively!#NZvWI 🏏🌴 pic.twitter.com/GKz9X6RFql— Windies Cricket (@windiescricket) December 5, 2020
वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी के छह विकेट भी 86 रन पर गंवा दिए और लग रहा था कि वह एक ही दिन में दो बार आउट होने वाली टेस्ट इतिहास में पांचवीं टीम बन जाएगी। विकेटकीपर शेन डोरिच ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकते थे, यानी वेस्टइंडीज के पास नौ ही विकेट हैं। ऐसे में ब्लैकवुड और जोसेफ ने 107 रन की नाबाद साझेदारी की। न्यूजीलैंड अभी भी 185 रन से आगे है, लेकिन इस जोड़ी ने उसका जीत का इंतजार लंबा कर दिया और वेस्टइंडीज को और शर्मिंदगी से बचाया।
STUMPS: Shrewd batting from #MenInMaroon in the final hour! 👌🏾👌🏾👏🏾#MaroonFans How good was Blackwood 🤜🏾🤛🏾 Joseph 's partnership?#WIvNZ #TeamWI pic.twitter.com/Fg76mX5DTn
— Windies Cricket (@windiescricket) December 5, 2020