{"_id":"5c55221bbdec2217fb331228","slug":"nzvind-when-where-and-how-to-watch-live-streaming-of-fifth-odi-between-india-and-nez-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वन-डे आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वन-डे आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
Sat, 02 Feb 2019 08:06 PM IST
गौरव द्विवेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 02 Feb 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
हैमिल्टन वन-डे में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड पर पलटवार करने के इरादे से उतरेगी। सीरीज तो वैसे भी भारतीय टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी है। मगर उसका मकसद 4-1 से सीरीज जीत होगी। दूसरी ओर चौथे वन-डे में शानदार जीत से उत्साहित मेजबान न्यूजीलैंड पांचवां वन-डे भी जीतकर श्रृंखला का परिणाम 2-3 करना चाहेगी।
विज्ञापन
ऐसे में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा और कीवी कप्तान केन विलियमसन की अगुवाई में दोनों ही टीम टी-20 सीरीज से पहले इस आखिरी मुकाबले को जीतने के लिए जी-जान लगा देगी।
विज्ञापन
आइए जानते हैं कि पांचवां वन-डे भारत में कब-कहां और कैसे देख सकते हैं...
Trending Videos
कब खेला जाएगा पांचवां वनडे मैच?
भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 3 फरवरी (शनिवार) को खेला जाएगा।
विज्ञापन
पांचवां वन-डे कहां है?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वन-डे मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।
किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?
मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
