{"_id":"5e15a8688ebc3e880833a2d1","slug":"nzvind-tom-latham-breaks-finger-trent-boult-doubtful-starter-for-t20-series-vs-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के रास्ते से हट सकते हैं दो कांटे, क्या इस बार आसान होगी न्यूजीलैंड दौरे में जीत?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के रास्ते से हट सकते हैं दो कांटे, क्या इस बार आसान होगी न्यूजीलैंड दौरे में जीत?
Thu, 09 Jan 2020 08:44 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम का भारत के खिलाफ घरेलू टी-20 श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है। इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट श्रृंखला के दौरान फ्रेक्चर हुए हैं। दूसरे टेस्ट के दौरान बोल्ट के दाएं हाथ में फ्रेक्चर हुआ था जब उन्हें मिचेल स्टार्क की गेंद लगी थी।
विज्ञापन
कोच गैरी स्टीड ने कहा कि इस तेज गेंदबाज का भारत के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में खेलना तय नहीं है। स्टीड ने बुधवार को बयान में कहा, ‘दाएं हाथ में फ्रेक्चर के कारण बोल्ट अभी आराम कर रहा है और वह इस हफ्ते गेंदबाजी शुरू करेगा। इस माह भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए उसका उपलब्ध होना तय नहीं है और अगले कुछ हफ्तों में हम उस पर करीबी नजर रखेंगे।’
विज्ञापन
सिडनी में तीसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन मार्नस लाबुशाने का कैच पकड़ते हुए 27 साल के लाथम के दाएं हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘एक्स-रे में टॉम लाथम की अंगुली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। दाएं हाथ की छोटी अंगुली में फ्रेक्चर के बाद उसे लगभग चार हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।’
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 0-3 के क्लीनस्वीप के बाद न्यूजीलैंड को इस महीने भारत की मेजबानी करनी है। भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला की शुरुआत आकलैंड में 24 जनवरी को होगी जबकि इसके बाद 5 फरवरी से तीन वन-डे इंटनेशनल की सीरीज और फिर 21 फरवरी से दो टेस्ट खेले जाएंगे। लाथम और बोल्ट के अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी भी चोटिल हैं।