{"_id":"68f3b90c4233640463036f7e","slug":"nz-w-vs-pak-w-newzealand-vs-pakistan-womens-odi-world-cup-match-result-know-updates-in-hindi-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ W vs PAK W: बारिश के कारण रद्द हुआ न्यूजीलैंड और पाकिस्तान मैच, ऑस्ट्रेलिया के बाद द. अफ्रीका सेमीफाइनल में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ W vs PAK W: बारिश के कारण रद्द हुआ न्यूजीलैंड और पाकिस्तान मैच, ऑस्ट्रेलिया के बाद द. अफ्रीका सेमीफाइनल में
Sat, 18 Oct 2025 09:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 18 Oct 2025 09:28 PM IST
सार
कोलंबो में खेला गया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। इस मुकाबले के बेनतीजा रहने से दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ। टीम आठ अंक लेकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी टीम बन गई।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
विस्तार
महिला विश्व कप का 19वां मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार को कोलंबो में खेला गया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। इस मुकाबले के बेनतीजा रहने से दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ। टीम आठ अंक लेकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी टीम बन गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान आखिरी स्थान पर
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है, उसके पांच मैचों में चार अंक हैं, जबकि पाकिस्तान अब भी बिना किसी जीत के सबसे नीचे है। अब पाकिस्तान 21 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा, जबकि न्यूजीलैंड 23 अक्तूबर को भारत का सामना करेगा।

बारिश के कारण ओवरों में हुई कटौती
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। बारिश के कारण खेल पहले ही बाधित हुआ और मैच को घटाकर 46-46 ओवर का कर दिया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 25 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन पर रोक दिया था। नतालिया परवेज 19वें ओवर में आउट हुईं और अगले ही ओवर में फातिमा सना भी पवेलियन लौट गईं। एडन कार्सन ने परवेज को लंबा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग ऑन पर कैच करवाकर अपना पहला विकेट हासिल किया। वहीं सना को एक बेहतरीन गुगली पर बोल्ड किया गया जो बल्ले और पैड के बीच से निकलकर स्टंप्स पर जा लगी।
पांच विकेट जल्दी गिरने के बाद पाकिस्तान की पारी संभल नहीं पाई और 28 रन बनाकर नाबाद रही आलिया रियाज क्रीज पर थीं जब बारिश दोबारा लौट आई। इसके बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की ओर से लिया ताहूहू सबसे सफल गेंदबाज रहीं, उन्होंने 20 रन देकर दो विकेट झटके। जस केर, अमेलिया कर और एडन कार्सन को एक-एक विकेट मिला।