फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup NZ vs SL Bengaluru Weather Forecast New Zealand vs Sri Lanka Pitch Report Chinnaswamy Stadium

NZ vs SL Weather: न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच पर बारिश का साया, पाकिस्तान को हो सकता है फायदा; जानें समीकरण

Wed, 08 Nov 2023 11:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Nov 2023 11:03 PM IST
सार

Bengaluru Weather Forecast, ODI World Cup NZ vs SL 2023: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के आठ-आठ मैचों में आठ-आठ अंक हैं। नेट रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड (+0.398) आगे है। उसके बाद पाकिस्तान (+0.036) और अफगानिस्तान (-0.338) है।

विज्ञापन
World Cup NZ vs SL Bengaluru Weather Forecast New Zealand vs Sri Lanka Pitch Report Chinnaswamy Stadium
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप में लीग राउंड के मैच अब समाप्त होने वाले हैं। 45 में से 40 मुकाबले हो चुके हैं और पांच मैच बाकी हैं। विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है और सेमीफाइनल के लिए चार में से तीन टीमें तय हो चुकी हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। इंग्लैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड और बांग्लादेश की टीमें इस दौड़ से बाहर चुकी हैं। अब एक जगह के लिए तीन टीमें दावेदार हैं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है।
विज्ञापन


पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के आठ-आठ मैचों में आठ-आठ अंक हैं। नेट रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड (+0.398) आगे है। उसके बाद पाकिस्तान (+0.036) और अफगानिस्तान (-0.338) है। न्यूजीलैंड का आखिरी मैच गुरुवार को बंगलूरू में श्रीलंका के खिलाफ है। पाकिस्तान शनिवार को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ और अफगानिस्तान शुक्रवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन

World Cup NZ vs SL Bengaluru Weather Forecast New Zealand vs Sri Lanka Pitch Report Chinnaswamy Stadium
पाकिस्तान अंक तालिका में अफगानिस्तान से ऊपर है - फोटो : सोशल मीडिया
क्या पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी?
यदि तीनों टीमें अपने मैच जीत जाती हैं, तो सर्वश्रेष्ठ रनरेट वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी। हालांकि, न्यूजीलैंड की एक और चिंता है। शुक्रवार को बंगलूरू में बारिश का अनुमान है। अगर श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो उन्हें सिर्फ एक अंक से ही संतोष करना पड़ेगा। ऐसे में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बस अपने मैच जीतने की जरूरत है। फिर बेहतर नेट रनरेट वाली टीम आगे जाएगी। पाकिस्तान का रनरेट पहले से ही अफगानिस्तान से काफी बेहतर है।

बारिश रद्द होने पर क्या होगा?
बारिश के कारण मैच रद्द होने पर न्यूजजीलैंड के कुल नौ अंक ही हो पाएंगे। ऐसे में वह दुआ करेगा कि इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान को हरा दे। अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम भारत के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी।

World Cup NZ vs SL Bengaluru Weather Forecast New Zealand vs Sri Lanka Pitch Report Chinnaswamy Stadium
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
बंगलूरू के मौसम का पूर्वानुमान
एक्यूवेदर के मुताबिक, बंगलूरू में पूरे दिन बारिश का अनुमान है। दिन के समय बारिश की संभावना 90 फीसदी है। 86 फीसदी अनुमान बादल छाए रहने का है। रात में बारिश का अनुमान 54 फीसदी है। वहीं, 91 फीसदी संभावना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे।


विज्ञापन

World Cup NZ vs SL Bengaluru Weather Forecast New Zealand vs Sri Lanka Pitch Report Chinnaswamy Stadium
केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के लिए दोनों टीमें
न्यूजीलैंड:
डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, कायेल जेमीसन, जेम्स नीशम, विल यंग।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, कसून राजिथा, दिलशान मदुशंका, दिमुथ करुणारत्ने, दुशन हेमंता, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दुनिथ वेलालगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed